
Giridih : चोरी की गाड़ी खरीद बिक्री के आरोपी के सताप्यांन के लिए पहुंचे जमुई के चकाई पुलिस के साथ मंगलवार को गिरिडीह शहर में कुछ लोगो ने मारपीट और धक्कामुक्की की. इस दौरान चकाई थाना के एएसआई अभिनंदन कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की. जबकि नगर थाना की पुलिस इस दौरान साथ में मौजूद थी. नगर थाना पुलिस ने ही चकाई थाना के एएसआई अभिनंदन कुमार को किसी तरह सुरक्षित बचाया.
इस दौरान जब मामला शांत हुआ तो चकाई पुलिस ने कोर्ट रोड के मालदा मिठ्ठाई दुकान के समीप संचालित विजय जेनरल स्टोर के मालिक विजय साहू और उनके छोटे बेटे सचिन साहू को पूछताछ के लिए हिरासत में नगर थाना ले गई. लेकिन चकाई पुलिस जिस आरोपी के तलाश में गिरिडीह आई थीं उसके नही मिलने के बाद चकाई पुलिस ने पिता पुत्र दोनो को नगर थाना से छोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का तबादला
जानकारी के अनुशार गिरिडीह नगर थाना के सहयोग से चकाई थाना की पुलिस शहर के कोर्ट रोड के मालदा मिठ्ठाई दुकान के समीप पप्पू साहू के गिरफ्तारी को लेकर पहुंची थी.
जबकि उस रोड में पप्पू साहू के नाम से कोई आरोपी था ही नहीं. जानकारी के अनुशार पप्पू साहू के पिता का नाम विजय साहू था.
और चकाई पुलिस पिता के नाम को लेकर गलतफहमी में इस दौरान चकाई थाना के एएसआई अभिनंदन कुमार सिविल ड्रेस में सबसे पहले एक ग्राहक बन कर विजय साहू के विजय जेनरल स्टोर में गए.
इसे भी पढ़ें :मंत्री रामेश्वर उरांव ने की स्कूलों को खोले जाने की वकालत, कहा- बच्चों की पढ़ाई न हो बर्बाद
और दुकान मालिक के छोटे बेटे सचिन साहू को हिरासत में लेने का प्रयास किया. इसके बाद ही सचिन साहू और उसके दोस्तो ने एएसआई अभिनंदन कुमार के साथ धक्कामुकी करते हुए मारपीट कर दिया. हंगामा होते देख नगर थाना के अधिकारी के साथ चकाई थाना से आए पुलिस जवान अभिनंदन कुमार को बचाने के लिए दौड़े.
जानकारी के अनुशार कोर्ट रोड के किसी पप्पू साहू ने चकाई के किसी व्यक्ति से चोरी के गाड़ी को खरीदा था. और चकाई पुलिस इसी मामले में पहुंची थी.




