
Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ लक्ष्मी नारायण किशोर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रशासी पदाधिकारी एनआरएचएम नामकुम रांची के पद पर पदस्थापित किया है. व्याख्याता, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड रोहित सिंह को अगले आदेश तक प्रोटोकॉल पदाधिकारी, राजभवन रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया है. श्री सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि में उनके वेतनादि का भुगतान राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड के द्वारा किया जायेगा. कार्मिक विभाग ने तबादला संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें :अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा, रघुवर, बाबूलाल, धर्मपाल, दीपक प्रकाश को मिलेगी यूपी चुनाव में अहम जिम्मेवारी




