Jamshedpur

मुसाबनी : प्रभू जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की मनी 9वीं वर्षगांठ

Musabani : श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को महाप्रभू जगन्नाथ की गणेश मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा की 9वीं वर्षगांठ मनायी गयी. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से मनायी गयी. इस अवसर पर पंडित अशोक देवता, मुरारी मोहन मिश्रा, प्रभाकर देवता द्वारा प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का साज  सृंगार किया गया. इसके बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना तथा होम किया गया.

ये थे मौजूद

इस कार्यक्रम में श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के राजा वीरेंद्र नारायण सिंह देव, अध्यक्ष डॉ जीसी सतपति, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, शंभू नाथ सतपति, सुभाष चंद्र पति, अक्षय ब्राह्म, विवेक चंद्र दास, बन बिहारी पटनायक, प्रदीप मिश्रा, अरविंद यादव, निरंजन महापात्र, शुभम दास, कार्तिक देहरी आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : यूथ कांग्रेस ने बीडीओ से की महात्मा गांधी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण करने की मांग

Related Articles

Back to top button