Crime NewsGiridihNEWS

गिरिडीह के बगोदर में कंटेनर और ऑटो में हुई भिड़ंत में 11 घायल

Giridih: बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड स्थित घंघरी के समीप रविवार को कंटेनर और ऑटो में जबरदस्त टक्कर में 11 लोग जख्मी हो गए. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी, और घायलों को उपचार के लिए भेजने में जुट गई. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची.

ऑटो में सवार गीता देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी, कलो देवी और रुपलाल महतो को इलाज के लिए डफमरी रेफरल अस्पताल भेजा गया लेकिन इन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी जबकि खगिया देवी, जिरवा देवी, बिंदु देवी, किरण देवी, पूजा कुमारी की हालत बेहतर है और उपचार के लिए भर्ती किया गया है.

जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार सभी यात्री बगोदर के बेको गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दिया। जिसे ऑटो पलट गया, ऑटो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक फरार होने में सफल रहा.

Related Articles

Back to top button