
Palamu : पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में भी लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ. प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बड़े नक्सली मिथिलेश सहित 20 कैदियों ने उदीयमान सूर्य को शनिवार की सुबह अर्घ्य अर्पित किया. पर्व के दौरान सारा अरेंजमेंट सेंट्रल जेल प्रबंधन ने करा रखा था. पूजा के दौरान चार दिनों तक जेल परिसर भक्तिमय बना रहा.
इसे भी पढ़ें – डॉक्टर व कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांगनेवाले चार अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में परंपरा अनुसार छठ पर्व करने की इच्छा रखनेवाले कैदियों के अनुसार अनुष्ठान की सारी तैयारी की गयी. व्रत करने वालों में टॉप माओवादी समेत 20 कैदी शामिल हैं. इनमें 5 महिलाएं भी शामिल थीं. पलामू सेंट्रल जेल की तरफ से छठ करनेवालों को हर सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.
जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि हर वर्ष सेंट्रल जेल में इच्छा रखनेवाले कैदियों को छठ पर्व में सहयोग किया जाता है. इस वर्ष 20 कैदियों ने पूजा करने की बात कही. पूजन सामग्री से लेकर अर्घ्य देने के स्थान बनाने का कार्य सेंट्रल जेल प्रबंधन द्वारा किया गया. तय समय पर कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार अनुष्ठान कराया गया.
इसे भी पढ़ें – … तो इसलिए झारखंड में लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम, जानिये क्या है कारण
व्रत करने के लिए दिया था आवेदन
जेलर ने जानकारी दी कि छठ पर्व करने के लिए 20 लोगों ने जेल प्रशासन को आवेदन दिया था. जिसके बाद जेल प्रशासन ने छठ को लेकर तैयारी की थी. सभी व्रतियों को पूजन सामग्री, नये कपड़े उपलब्ध करवाये गये. अर्घ्य के लिए विशेष व्यवस्था की गयी. व्रतियों के अघ्र्य के लिए जेल के अंदर टंकी तैयार की गयी. अर्घ्य के दौरान बड़ी संख्या में बंदी और कैदी शामिल हुए.
विदित हो कि मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में करीब 1100 से अधिक बंदी और कैदी हैं.
इसे भी पढ़ें – देश के इन राज्यों में कंपकंपायेगी ठंड, मौसम विभाग ने चेताया… हो जायें तैयार…



