
♦सरकार को अस्थिर करने की है साजिश
Dumka : यूपीए ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका नगर थाना में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें कहा गया है कि दीपक प्रकाश दो महीने में राज्य में नयी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. भाजपा इसके लिए संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है. संविधान की धारा 120बी, 124ए, 504 औऱ 506 के तहत शिकायत दर्ज करायी गयी है. इस दौरान थाना में झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुरकान अंसारी, दुमका के कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल सिंह और अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – चतरा में भाई बहन का रिश्ता शर्मसार, शादी का झांसा देकर 2 माह तक करता रहा यौन शोषण
भाजपा की हार तय
थाना में एफआइआर दर्ज कराने से पहले यूपीए ने संयुक्त तौर पर प्रेस कान्फ्रेंस किया. इसमें सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 3 नवंबर को होनेवाले दुमका तथा बेरमो के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार तय है. हार की बौखलाहट में उनके नेता जनता के सामने सरकार बनाने का भ्रम फैला रहे हैं. लोगों के सामने सीएम के 9 महीने के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं. कोरोना संकट में हेमंत सरकार ने जो प्रयास किये, वह उदाहरण है.
इसे भी पढ़ें – मुंगेर : हिंसा में शामिल कुछ लोगों की पहचान हुई
नौ महीने में हेमंत रहे बेमिसाल
झामुमो के अनुसार जब से हेमंत सोरेन सरकार राज्य में है, तब से राज्य में कई विशिष्ट प्रयास हुए हैं. ये ऐसे काम रहे जो पिछली डबल इंजनवाली सरकार नहीं कर पायी थी. राज्य को नया प्रतीक चिह्न मिला. कोरोना संकट में राज्य से बाहर फंसे लगभग पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की सकुशल वापसी करायी गयी. देश में पहली बार प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन तेलंगाना से रांची के लिए चलवायी. वापसी पर प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच, आवश्यकतानुसार क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गयी. रोजगार के लिए मनरेगा के तहत तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की. मंत्रिपरिषद् की पहली बैठक में ही महिलाओं तथा नाबालिगों के विरुद्ध होनेवाले यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय लिया गया. कई ऐसे काम किये गये हैं जिसके लिये राज्य की जनता सरकार के लिए उपचुनाव में फिर से भरोसा जतायेगी.
इसे भी पढ़ें – पलामू: 70 पीस पोस्टर के साथ TSPC उग्रवादी गिरफ्तार, एरिया कमांडर के कहने पर चिपकाने वाला था पोस्टर



