
Ranchi : सड़क दुर्घटना में स्पेशल ब्रांच में तैनात जवान की मौत हो गयी. जवान की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का रहनेवाला था. बताया जा रहा है कि जवान सड़क पार करके पुलिस मुख्यालय जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार युवक ने जवान को धक्का मार दिया.
इसे भी पढ़ें – बच गई गहलोत सरकार! बैठक से पहले शक्ति प्रदर्शन, 102 MLA होने का दावा
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जानकारी के अनुसार धक्का लगने के बाद जवान रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के द्वारा रोशन कुमार को रिम्स ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने रोशन कुमार को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें – सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 1059080 स्टूडेंट्स को मिली कामयाबी, पहले नंबर पर त्रिवेंद्रम जोन
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रोशन कुमार अपनी बाइक को पुलिस मुख्यालय के सामने लगा कर सड़क पार कर पुलिस मुख्यालय जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक में सवार युवक ने रोशन कुमार को धक्का मार दिया. बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनमें एक युवक मौके से भागने में सफल रहा कि दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें – कांके के अर्बन हाट, नागाबाबा खटाल में हाईटेक सब्जी मार्केट पर करोड़ों खर्च, फिर भी योजना धरातल पर नहीं



