Main SliderNational

बच गई गहलोत सरकार! बैठक से पहले शक्ति प्रदर्शन, 102 MLA होने का दावा

Jaipur: राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट के बगावत का सरकार को ज्यादा नुकसान होता नहीं दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले कैमरे के सामने सीएम गहलोत ने शक्ति प्रदर्शन किया है.

दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 102 विधायक मौजूद हैं. सीएम अशोक गहलोत मीडिया के कैमरे के सामने विक्ट्री साइन बनाकर दिखाते नजर आए. हालांकि अभी बैठक शुरू नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि बैठक शाम में होने की संभावना है.

गौरतलब है कि इस बैठक में सचिन पायलट के अलावा दो और मंत्री नहीं पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि 18 विधायक और पायलट को मिलाकर तीन मंत्री इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं. खबर ये भी है कि इस बैठक में पायलट खेमे के माने जाने वाले 5-6 विधायक पहुंचे हैं, लेकिन मंत्री रमेश मीणा और एक मंत्री नहीं पहुंचे हैं.

खबर ये है कि बीजेपी के साथ बात नहीं बनने के कारण सचिन पायलट के समर्थक 24 विधायकों में से आधे से अधिक लौट गए हैं और विधायक दल की बैठक में शामिल हुए हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक में 12 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायक पायलट के संपर्क में हैं और बैठक में नहीं पहुंचे हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आज विप जारी कर विधायकों को बैठक में बुलाया है, अगर ऐसे में विधायक में बैठक में नहीं पहुंचते हैं तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. यही कारण है कि रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के जरिए अपील की थी कि सचिन पायलट समेत जो भी विधायक नाराज हैं, वे बैठक में आएं और अपनी बात रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button