Corona_Updates

#Corona : झारखंड के तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों में होगी कोरोना की जांच, प्रति सप्ताह बढ़ रहा है जांच का आंकड़ा

Ranchi: राज्य में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के लिए तीन नये मेडिकल कॉलेजों में जांच शुरू की जायेगी. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज, दुमका मेडिकल कॉलेज और पलामू मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल के जांच किये जायेंगे.

इन सभी मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर मशीन मंगायी गयी है. इससे कोरोना जांच की जा सकेगी. फिलहाल राज्य में तीनों पुराने मेडिकल कॉलेजों में कोरोना सैंपल की जांच हो रही है. टीबी सेंटर में भी कोरोना की जांच की जा रही है. इसके अलावा राज्य में पांच प्राइवेट लैब को भी जांच की अनुमति दी गयी है.

प्राइवेट लैब में अब तक कुल 2391 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें 9 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गयी है. वहीं चार सरकारी संस्थानों में चल रही जांच प्रक्रिया में अब तक 53,507 सैंपल की जांच की गयी है, जिसमें 401 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें – धनबाद सदर अस्पताल के दो कर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

प्रवासी मजदूरों के आने के बाद से बढ़ गयी है जांच की रफ्तार

राज्य में कोरोना के जांच की दर सप्ताह दर सप्ताह बढ़ी है. अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में जहां सिर्फ 691 सैंपल की जांच होती थी, वहीं 18 मई से 25 मई तक 18,056 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किये गये थे. वर्तमान में जांच दर दस लाख में 1691 है. इसे सरकार बढ़ाने का प्रयास कर रही है. क्योंकि एक्सपर्ट का कहना है कि जितनी तेजी से जांच कर मरीजों को चिन्हित किया जायेगा, उतनी तेजी से ही ईलाज हो सकेगा और संक्रमण का खतरा कम होगा.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: भारत में कोरोना से मृत्यु दर 2.87 फीसदी, दुनियाभर से बेहतर स्थिति – स्वास्थ्य मंत्रालय

ऐसे बढ़ी जांच की रफ्तार

  • 1 अप्रैल  691
  • 6 अप्रैल 1,004
  • 13 अप्रैल 2,523
  • 21 अप्रैल 6,188
  • 28 अप्रैल 10,681
  • 4 मई 14,734
  • 11 मई 26,067
  • 18 मई 37,848

25 मई 55898

इसे भी पढ़ें – #Dhanbad : सिंदरी के कंटेनमेंट जोन में लगाया गया कर्फ्यू, छात्रा के संपर्क में आनेवालों को किया जायेगा क्वारंटाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button