Corona_UpdatesJharkhandMain SliderRanchi

#CoronaUpdates: 26 मई को धनबाद सदर अस्पताल के दो कर्मियों समेत 29 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड का आंकड़ा हुआ 437

Ranchi : झारखंड में मंगलवार को कुल 29 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 437 हो गये हैं.

नये मरीजों में धनबाद के तीन मरीज हैं जिसमें दो सदर अस्पताल कर्मी हैं जबकि तीसरा मरीज सिंदरी का रहने वाला है.

इसके अलावा गुमला से 6, हजारीबाग से 3, लोहरदगा से 1, खूंटी से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 4, पूर्वी सिंहभूम से 2, गढ़वा से 3, पलामू से 2 और कोडरमा से 2 नये मरीज की पुष्टि हुई है. एक अन्य मरीज की सिकीदिरी (रांची) सड़क हादसे में मौत हो चुकी है. यह एक माइग्रेंट लेबर था और पश्चिम बंगाल के बर्धमान का रहने वाला था.

एक अन्य मरीज जामताड़ा से भी सामने आया है लेकिन लेकिन इस केस को झारखंड के आंकड़ों में नहीं जोड़ा गया है क्योंकि उस 26 साल के युवक ने बंगाल में सैंपल दिया था और रिपोर्ट वहीं से आयी है.

इसे भी पढ़ेंः#RahulGandhi ने लॉकडाउन को बताया पूरी तरह फेल, कहा- आगे का प्लान बताये केंद्र सरकार

झारखंड में ऐसे बढ़े मामले

31 मार्च: राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी. यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी.

2 अप्रैल: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था.

5 अप्रैल: बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. वह तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.

6 अप्रैल: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से 54 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई. कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं. इसके मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आने की सूचना थी.

9 अप्रैल: एक साथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हुई. नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे. 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे.

11 अप्रैल: झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी. रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला से एक-एक मरीज मिले थे. कोडरमा डीसी के अनुसार जिस मरीज को कोडरमा का बताया गया वह गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का था.

12 अप्रैल: झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे.

13 अप्रैल: झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है.

14 अप्रैल: तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे. जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था. तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है.

15 अप्रैल: धनबाद के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में कुल मामले 29 हो गये.

17 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक पति-पत्नी भी शामित थे. कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गयी.

18 अप्रैल: धनबाद के एक रेल कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात से जुड़े एक और विदेशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहनेवाला है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 34 हो गयी.

19 अप्रैल: झारखंड में सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें से छह रांची और एक सिमडेगा का है. रांची के छह मरीजों में एक बेड़ो और पांच हिंदपीढ़ी के हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 41 हो गयी.

20 अप्रैल: बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है. इसी दिन देर शाम दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसमें एक रांची, एक देवघर और एक हजारीबाग का है.

22 अप्रैल: 4 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें तीन रांची के व एक गढ़वा का है. रांची के मरीजों में हिन्दपीढ़ी निवासी 28 साल का युवक भी शामिल है जिसका भाई 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.23 अप्रैल: रांची में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 6 हिंदपीढ़ी का और एक बेड़ो का मामला है.

24 अप्रैल: देवघर के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. उसके कुछ घंटे बाद रांची के हिन्दपीढ़ी से दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

25 अप्रैल: रांची में चार मरीज और पलामू में 3 मरीज मिले. रांची के मरीजों में 4 हिन्दपीढ़ी के व 1 कांटाटोली का. पलामू के तीनों मरीज लेस्लीगंज के.

26 अप्रैल: कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. इनमें पांच नर्सें भी शामिल. गढ़वा के दो बच्चे पॉजिटिव मिले जो पूर्व में मिले मरीज के बेटे हैं. एक मामला जामताड़ा से भी सामने आया.

27 अप्रैल: कुल 20 मामले सामने आये. यह एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सर्वाधिक संख्या रही. कुल संख्या 103 हो गयी.

29 अप्रैल: दो मरीजों का पता चला जिसमें एक जामताड़ा का है. राज्य में संख्या हुई 107.

30 अप्रैल: एक गर्भवती समेत तीन मरीज रांची से मिले. एक मरीज गोड्डा में मिला. आंकड़ा 111 पहुंचा.

01 मई: दो नये रांची के हिन्दपीढ़ी से मिले. राज्य का आंकड़ा 113 पहुंचा.

01 मई: देवघर में कोरोना का दो नये मरीज मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 115.

05 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से 8 मरीजों की पुष्टि. दो मरीज दुमका से मिले. राज्य में संक्रमण के मामले हुए 125.

06 मई: दो नये कोरोना मरीज मिले. इसमें एक रिम्स का स्टाफ, जबकि दूसरा हिन्दपीढ़ी का निवासी. राज्य में संक्रमण के मामले 127 हुए.

07 मई: पांच नये कोरोना मरीज मिले. सभी पलामू के निवासी. राज्य का आंकड़ा 132 हुआ.

08 मई: गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव. झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154.

09 मई: मुंबई से लौटे मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमण के मामले हुए 156.

10 मई: गिरिडीह से 3 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में कुल 160 मामले

11 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से एक और गिरिडीह के जमुआ से एक कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, राज्य का आंकड़ा हुआ 162.

12 मई: 6 हजारीबाग जिले से, 2 पूर्वी सिंहभूम जिले से, एक गिरिडीह से, एक रांची से और एक लातेहार नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. राज्य का आंकड़ा 173 हुआ.

13 मईः झारखंड में आठ मरीज मिले. 4 मरीज गिरिडीह, दो रांची और दो कोडरमा से.

14 मई: पलामू से 7, रांची से 5, हजारीबाग से 8, कोडरमा से 1 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव. राज्य का आंकड़ा हुआ 203.

15 मई : पूर्वी सिंहभूम जिले से एक, गढ़वा में 4, हजारीबाग में 6, धनबाद में 1. झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 215.

16 मई : रांची और गढ़वा से मिले एक-एक नये कोरोना संक्रमित. राज्य का आंकड़ा हुआ 217.

17 मई : दो रामगढ़, एक हजारीबाग, एक रांची, एक लोहरदगा और एक देवघर से मिले नये कोरोना पॉजिटिव. राज्य में संक्रमण के केस हुए 223.

18 मई : लातेहार जिले से तीन जबकि जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा, गढ़वा, धनबाद व गुमला से एक-एक (कुल 9) नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 232 हुए.

19 मई : हजारीबाग से 6, कोडरमा से 3, रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले से एक-एक (कुल 16) नये कोरोना पॉजिटिव मिले. राज्य में संक्रमण के मामले 248 हो गये.

20 मई : रिकॉर्ड 42 नये कोरोना मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 1 हजारीबाग, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 5 गिरिडीह, 1चतरा, 1 धनबाद, 1 सरायकेला और 1 गुमला के मरीज. राज्य में हुए 290 केस.

21 मई : कुल 18 नये केस (रांची के 7, बोकारो के 5, कोडरमा के 2, सरायकेला के 2, गिरिडीह के 1 व जमशेदपुर के 1 मरीज). राज्य का आंकड़ा 308 पहुंचा.

22 मई : कुल 15 नये केस (8 हजारीबाग के, 7 गुमला के, 3 चाईबासा के, 3 रामगढ़ के, एक जमशेदपुर का). राज्य का आंकड़ा 330.

23 मई : कोडरमा के 11, जमशेदपुर के 3, सिमडेगा के 4 और रांची के 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले (कुल 20). राज्य में हुए 350 केस.

24 मई : पाकुड़, जमशेदपुर व हजारीबाग से 4-4 लोग, गढ़वा, चक्रधरपुर, रामगढ़ व धनबाद से 3-3 लोग, कोडरमा से 2 और रांची से 1 कोरोना पॉजिटिव (एक दिन में कुल 27 लोग). झारखंड का आंकड़ा हुआ 377.

25 मईः राज्य में 31 नये केस सामने आये थे. जिनमें रांची के सिल्ली से 10, लातेहार से 5, सिमडेगा से 3, चाइबासा से 3, बोकारो से 2, गढ़वा से 2, रामगढ़ से 2 और जमशेदपुर, पलामू, खूंटी व गुमला से एक-एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई. झारखंड का आंकड़ा हुआ 408. 

इसे भी पढ़ें – #Corona : झारखंड के तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों में होगी कोरोना की जांच, प्रति सप्ताह बढ़ रहा है जांच का आंकड़ा

5 Comments

  1. Greetings! This is my first comment here so I just wanted
    to give a quick shout out and say I truly enjoy reading your posts.

    Can you recommend any other blogs/websites/forums that go over the same
    topics? Thanks!

  2. Fantastic items from you, man. I have have in mind your stuff
    prior to and you’re simply too great. I actually like what you
    have got here, really like what you are stating and the way during
    which you say it. You make it entertaining and you continue to take care of
    to stay it wise. I can’t wait to read much more from you.
    That is really a wonderful web site.

  3. Hiya! Quick question that’s completely off topic.
    Do you know how to make your site mobile friendly? My
    blog looks weird when browsing from my iphone 4. I’m trying to find
    a template or plugin that might be able to resolve this issue.
    If you have any recommendations, please share.
    With thanks!

  4. It’s remarkable to pay a visit this web site and reading the views of all
    friends on the topic of this post, while I am also eager of getting knowledge.
    cheap flights 2CSYEon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button