Corona_Updates

#Palamu : अब एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं, स्वस्थ्य होने पर 7 मरीजों को भेजा गया घर 

Palamu : राज्य में किसी न किसी जिले से हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव के आ रहे मामलों के बीच पलामू जिले से राहत की खबर आयी. जिले में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं हैं. अबतक संक्रमित हुए 15 मरीज ठीक हो गये हैं. बचे हुए सात मरीजों के स्वस्थ्य होने पर शुक्रवार को एक सादे समारोह के दौरान विदाई दी गयी. सभी को अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है.

संक्रमित मरीजों का उपचार पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था. आयुष मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में मुताबिक संक्रमितों का उपचार हुआ और सभी लोग स्वस्थ हो गये.

इसे भी पढ़ें – #Pakistan: लाहौर से कराची जा रहा विमान एयरपोर्ट के पास क्रैश, 90 यात्री थे सवार

7 मई को रिपोर्ट आयी तो 7 संक्रमित की पुष्टि हुई. 25 अप्रैल को 3 और 2 अप्रैल को 5 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी. पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने बताया कि पलामू में 15 कोरोना संक्रमित मरीज थे. पूर्व में 8 और गुरुवार को शेष 7 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. अब पलामू कोरोना मुक्त हो गया है. यहां एक भी कोरोना के मरीज नहीं हैं.

बेहतर अनुभव हो रहा है

स्वस्थ्य होकर घर जा रहे पंडवा निवासी युवक ने बताया कि बेहतर अनुभव हो रहा है. जब संक्रमित हुए थे तो लगता था कि ठीक हो पायेंगे या नहीं, लेकिन इलाज में तत्परता और नियमित जांच होने से कोरोना को हरा पाया. ईद से पहले ठीक होने पर उसकी खुशी दोगुनी हो गयी है. अब परिवार के साथ सोशल दूरी बना कर ईद मना पायेंगे.

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी के अंतरिम मदद पर भड़की ममता, कहा- नुकसान 1 लाख करोड़ का हुआ मिले 1000 करोड़

कहां के हैं सातों मरीज?

सातों मरीजों में दो नौडीहा बाजार के कमालपुर, दो मनातू के और पंडवा, पाटन व छतरपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं. सभी की ट्रैवल हिस्ट्री सूरत और छत्तीसगढ़ की रही है. सूरत से आने पर पिछले दिनों कुछ को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. जबकि कुछ मजदूर छतीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर से आये थे और अपने घर जा रहे थे. सभी को गत 1 मई को मेदिनीनगर-पाटन रोड में एक टेम्पो से उतार कर पीएमसीएच में क्वारंटाइन किया गया था.

इसे भी पढ़ें – ICSE बोर्ड ने जारी किया 10वीं व 12वीं का टाइमटेबल, 2 से 12 जुलाई तक होगी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button