Corona_Updates

कोरोना की जांच में तेजी लाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की है अपील : हेमंत सोरेन

Ranchi: राज्य में कोरोना से संबंधित जांच में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की है. प्रोजेक्ट भवन में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना जांच को और गति मिले इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय मंत्री से लैब और टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का गाइडलाइन आया है. सरकार इसकी व्यावहारिकता से परिचित होकर आगे के निर्णय लेगी.

इसे भी पढ़ें – मालूम है कि परेशानी हो रही है लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी है:  हेमंत सोरेन

संस्थाओं द्वारा गरीबों व असहायों को भोजन उपलब्ध कराया जाना सराहनीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के मद्देनजर राज्य भर में संस्थाओं द्वारा गरीबों व असहायों को भोजन उपलब्ध कराया जाना सराहनीय है. प्रजापति समाज द्वारा भोजन उपलब्ध कराने के क्रम में आज शहीद मैदान जाना हुआ. हर दिन सैकड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की सोच सभी की होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें – मुंबई और सूरत के बाद अब दिल्ली में बाहर निकले मजदूर, प्रशासन कर रहा शेल्टर होम ले जाने की कोशिश

शरारती तत्वों से सख्ती से निपटेगी सरकार

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कार्य शरारती तत्व करते हैं ऐसे लोग परिस्थितियों को भी नहीं देखते. सरकार की इन पर नजर है. सरकार इनसे सख्ती से निपटेगी.

इसे भी पढ़ें – धनबाद :  DRM ऑफिस में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बॉडी टेंपरेचर अधिक मिलने से दहशत, PMCH में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button