
Dhanbad : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल ऑफिस में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब थर्मल स्क्रीनिंग में एक कर्मचारी का बॉडी टेंपरेचर अधिक पाया गया. जानकारी मिलते ही डीआरएम ऑफिस में अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
हालांकि तुरंत मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी. जानकारी मिलते ही उस कर्मचारी को जांच के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. पीएमसीएच में उसके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः #LockDown : चैंबर ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा- औद्योगिक गतिविधि की अनुमति दे राज्य सरकार
जरूरी काम करने वाले कर्मी ही आ रहे हैं कार्यालय
लॉकडाउन के कारण ज्यादातर रेल कर्मचारी छुट्टी पर हैं. कुछ जरूरी काम करने वाले कर्मचारी ही दफ्तर आ रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जिन्हें घर से काम करने की अनुमति दी गयी है. वैसे कर्मचारी जो दफ्तर आ रहे हैं उनके लिए डीआरएम ऑफिस के मेन गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गयी है. इसके बाद ही कर्मचारी अंदर जा रहे हैं.
बुधवार सुबह थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान इंजीनियरिंग विभाग के ड्राइंग सेक्शन में काम करने वाले कर्मचारी का बॉडी टेंपरेचर अधिक पाया गया. कुछ ही देर में खबर आग की तरह फैल गयी जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमण से लड़ रहे बीआरपी-सीआरपी ने बीमा कराने की मांग की
बगैर आईकार्ड डीआरएम कार्यालय में प्रवेश पर लगी रोक
मामले को गंभीरता से लेकर उस कर्मचारी को तत्काल जांच के लिए भेज दिया गया है. हालांकि रेल अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं. यहां तक कि मंडल मुख्यालय में डर का माहौल न बने इसलिए उस कर्मचारी के डीआरएम ऑफिस में कार्यरत न होने की बात कही जा रही है.
वहीं कर्मचारियों में डर का माहौल देखकर रेलवे ने मेन गेट पर पहरा बढ़ा दिया है. बगैर आइकार्ड के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. ऐसे पहले से डीआरएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गयी है. इस मामले में रेलवे के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पीएमसीएच से जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः मुंबई और सूरत के बाद अब दिल्ली में बाहर निकले मजदूर, प्रशासन कर रहा शेल्टर होम ले जाने की कोशिश




