
Ranchi : कोरोना भगाओ-भूख मिटाओ अभियान के दौरान रांची महानगर कांग्रेस कमेटी का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. महानगर कांग्रेस के सौजन्य से हटिया प्रखंड कांग्रेस ने वार्ड 50 के लटमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को निःशुल्क भोजन वितरण किया.
यह जानकारी देते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य ने बताया कि इस दौरान करीब 400 से अधिक लोगों के बीच दोपहर के भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, हटिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके अजयनाथ शाहदेव, पिकलू चटर्जी, बबलू शुक्ला, संजय चौबे, युवराज सिंह, नागेश्वर साहू सहित कई लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates : झारखंड में तीन और लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, राज्य में हुए 27 मामले, दो की हो चुकी है मौत
कच्चा राशन भी बांटा जा रहा
काजल भट्टाचार्य ने कहा कि महानगर कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत लगभग 20 से भी अधिक केंद्रों पर कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन का वितरण सामूहिक रूप से सामुदायिक किचन के माध्यम से किया जा रहा है. साथ ही कच्चा राशन एवं भोजन के पैकेटों का विवरण वंचितों के बीच किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोगों को निःशुल्क भोजन देने का काम लॉकडाउन के अंतिम दिन तक जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें – #Corona : दिल्ली से कार से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह, किये गये होम क्वारंटाइन



