
Beijing: कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन के विदेश व्यापार में मार्च 2020 में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. चीन में औद्योगिक गतिविधियों के बहाल होने के बावजूद यह गिरावट हुई है.
चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले के मुकाबले मार्च में निर्यात 6.6 प्रतिशत घटा और आयात में 0.9 प्रतिशत की गिरावट हुई.
ब्लूमबर्ग के अर्थशास्त्रियों के सर्वेक्षण में दोनों आंकड़ों में करीब 10 प्रतिशत कमी का अनुमान जताया गया था. ऐसे में मंगलवार को आये आंकड़े अनुमान से बेहतर हैं. इस साल के पहले दो महीनों में निर्यात में 17.2 प्रतिशत की कमी आयी थी.
इसे भी पढ़ें – मोदी जी के संबोधन के तथ्यों की इस हकीकत को भी जान लीजिये, जल्दी नहीं बहुत देर से उठाये कदम
जब तक महामारी का प्रकोप रहेगा व्यापार में कमी बनी रहेगी
हालांकि, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि जब तक चीन के व्यापारिक साझेदारों के यहां महामारी का प्रकोप जारी रहेगा, तक तक विदेश व्यापार की बहाली में बाधा बनी रहेगी.
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और यूरोप के देशों का मानना है कि कोरोना वायरस के फैलने के लिए कहीं न कहीं चीन जिम्मेदारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा है कि चीन ने सही समय पर सही जानकारी नहीं दी, जिसकी वजह से समस्या ने विकराल रूप धर लिया है.
इसे भी पढ़ें –कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हुई, 37 ठीक हुए, मृत्यु दर में गिरावट



