Corona_Updates

बोकारो के साड़म में कोरोना से मरनेवाले बुजुर्ग का नहीं था जमातियों से संपर्कः यूएमएफ

Ranchi : यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के जनरल सेक्रेटरी अफजल अनीस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मीडिया में लगातार बोकारो के साड़म में संक्रमित कोरोना बुजुर्ग की मौत को जमातियों से जोड़ कर देखा जा रहा है. जो सरासर गलत है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से मामले के बारे में पता किया है. पता करने के बाद उन्हें मालूम चला कि मरनेवाले बुजुर्ग का पूरा परिवार अहले सुन्नत बल जमात से ताल्लुक रखता है. साथ ही बुजुर्ग के दोनों लड़कों ने एक वीडियो जारी कर यह बताया है कि उसके पिता चलने में असमर्थ थे. वह तेलो नहीं गये हैं, और न तेलो से उनके परिवार का कोई संबंध है. यहां तक कि उनका कोई रिश्तेदार भी तेलो में नहीं रहता है. इसलिए बुजुर्ग का जमात से कनेक्शन बताया जाना सही नहीं है.

इसे भी पढ़ें – रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

मृतक के परिवार के दो लोग और पाये गये कोरोना पॉजीटिव

साड़म के बुजुर्ग की मौत के बात उनके परिवार के दो और लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. सभी कोरोना संक्रमितों को बोकारो के बीजीएच में रखा गया है. वहीं प्रशासन की तरफ से लगातार साड़म के उस मोहल्ले की जहां के बुजुर्ग थे उसे सैनिटाइज कराया जा रहा है. लगातार लोगों से उनकी ट्रैवल हिस्ट्री पूछी जा रही है.

वहीं चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो का रहनेवाला तबलीगी धर्म प्रचारक धर्म के प्रचार के अलावा चंद्रपुरा स्टेशन रोड में पंप बनाने का काम करता था. प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग 18 मार्च के बाद उसकी ट्रैवल डिस्ट्री तलाश रहा है. पता लगाया जा रहा है कि 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच उसने दुकान खोली थी या नहीं. यदि खोली थी तो कितने लोगों के संपर्क में आया. हालांकि संक्रमित धर्म प्रचारक दुकान खोलने से इनकार कर रहा है. लेकिन प्रशासन को लगातार झूठ बोलने की वजह से प्रशासन उसकी बातों पर पूरी तरह से भरोसा करने से बच रहा है. हर बिंदु पर जांच हो रही है कि वह कब, कहां, कैसे और किससे मिलता रहा.

मरीज के परिवार में सदस्यों की संख्या चार है. परिवार में उसके अलावा पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं. पत्नी भी उसके साथ दिल्ली की जमात में शामिल होने के लिए गयी थी. इसलिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध के गांव में लगभग 600 परिवारों की स्क्रीनिंग की है. सभी के घर को सैनिटाइज किया गया और यहां के 44 लोग जो किसी ने किसी रूप में उससे संपर्क में आये थे सभी को डीपीएस के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – #Bokaro: झुमरा पहाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आधे घंटे चली फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button