Corona_Updates

#LockDown21 : लॉकडाउन से उत्पन्न समस्याओं को दूर करने में जुटा प्रशासन, एक कॉल पर घर में ही जरूरत की जायेगी पूरी, टॉल फ्री नंबर जारी

Palamu: 14 अप्रैल तक घोषित लॉक डाउन में जरूरत के सामान मिलने में आमजन को दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति की योजना बनायी है. जिले के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने खाद्यान्न और स्वास्थ्य सेवाओं के बाद अब मास्क और सैनिटाइजर की होम डिलीवरी कराने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें – #British प्रधानमंत्री #BorisJohnson हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

एक फोन कॉल के बाद मिलेगी सेवा 

उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि एक फोन कॉल के माध्यम से समस्याएं दूर होंगी. पलामूवासियों को तुरंत मिलेगी सभी सहायता. कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु सरकार की ओर से पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गयी है. ऐसे में आमजनों को घरों से नहीं निकलना है. ऐसे में एक फोन कॉल करें, पलामू जिला प्रशासन आपकी सहायता के लिए तत्पर है.

प्रशासन को यह चिंता है कि जिले के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच रहे एवं मेडिकल इमरजेंसी की हालत में उन्हें तत्काल राहत एवं इलाज की व्यवस्था मिले.

घरेलू राशन, दूध, सब्जी जैसी सामग्रियों के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गयी है एवं जरूरी जिन्सों का दर भी निर्धारित किया गया है. इसे ही ध्यान में रखते हुए समाहरणालय स्थित ब्लॉक-सी में हेल्पलाइन नंबर 1950 (टॉल फ्री) नंबर जारी किया. साथ ही वे टॉल फ्री कंट्रोल रूम में शिकायत प्राप्ति एवं उनके तात्कालिक निदान की प्रणाली के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.

उन्होंने कहा कि बैंक की गतिविधि, पेट्रोल पंप की शिकायत, कालाबाजारी, राशन नहीं मिलने आदि समस्याओं को लेकर चार अंकों का टॉल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत की जा सकती है. किसी भी व्यक्ति को राशन की होम डिलिवरी से संबंधित समस्या हो, तो वे सीधे टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल कर होम डिलिवरी करने वाले दुकानदा-कर्मी का नंबर प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद दुकानदार से होम डिलिवरी मंगवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona: सांसद वीडी राम ने दिये 50 लाख, महेश पोद्दार ने 28 लाख

दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी

अन्य राज्यों में फंसे पलामू के श्रमिकों को सहयोग एवं सहायता पहुंचाने हेतु राज्यस्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. इसके लिए श्रमिक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. 18003456526 टोल फ्री नंबर या 06512282201 इस नंबर पर संपर्क कर जिले के श्रमिकों के दूसरे राज्यों में फंसे होने की जानकारी दी जा सकती है.

इसके बाद रांची स्थित नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित राज्य के जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित कर फंसे हुए श्रमिकों के लिए वहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी. इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा जारी 9155787069 पर भी संपर्क कर जिलेवासियों के बाहर फंसे होने की जानकारी दी जा सकती है.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – FightAgainstCorona : जानिये एम्स ने क्या बताया है कोरोना वायरस के बारे में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button