DhanbadJharkhand

#Dhulluतेरे कारण : बाघमारा विधायक के खिलाफ आजसू ने दिया धरना, कहा- ढुल्लू के इशारे पर सरकारी रास्ते को किया जा रहा था बंद

Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आजसू ने बरोरा थाना के सामने धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू की केंद्रीय कमेटी के सदस्य सुभाष राय कर रहे थे. धरना में दरिदा, पोचरी, मुराइडीह आदि के आदिवासी व अन्य ग्रामीण भी शामिल थे. इस दौरान बाघमारा विधायक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गयी. उन्होंने विधायक ढुल्लू महतो पर सरकारी रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारण : विजय झा ने कहा, शोषित और वंचित लोगों के साथ खड़ा रहता हूं, इसलिए परेशान करते हैं ढुल्लू

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात चोरी-चुपके विधायक के इशारे पर जेसीबी मशीन लगा कर सरकारी रास्ते को बंद किया जा रहा था. ग्रामीणों ने मामले की सूचना बरोरा थाना को दी. पुलिस ने काम रुकवाया लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि विधायक मनरेगा द्वारा निर्मित सरकारी रास्ता को गेट लगा कर बंद कर दे रहे हैं. विरोध करने पर उनके द्वारा धमकी दी जा जाती है. बावजूद इसके उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है.

इसे भी पढ़ें – जब #PMModi के कार्यक्रम में रघुवर थे FacebookLive, तो क्यों सीएम को कोस रही थी जनता?

आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहते हैं विधायक

धरना को संबोधित करते हुए सुभाष राय ने कहा कि दरिदा मौजा नंबर 120, खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 1885 सरकारी रास्ता है. विधायक इसे बंद करने की कोशिश में हैं. वहीं खाता नंबर 53, प्लॉट नंबर 1880, 1802, 1803 एवं 1883 कुल रकवा 6 एकड़ जो मुराइडीह निवासी सोना राम मांझी तथा अन्य की जमीन है, उस पर ढुल्लू व उनके समर्थकों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि लोग वर्षों से इस रास्ते से दरिदा, सिन्दवारटाड़, मुराईडीह बस्ती बरघटु (पोचरी) गांव आना-जाना करते हैं. गांव के रैयत किसान खेती करते हैं. ढुल्लू और उनके समर्थक इन जमीनों पर भी कब्जा जमाना चाहते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बाघमारा विधायक अपने समर्थक चंडी सिंह, गोपाल महतो, जुगल रवानी, टिंकू महतो, कमल महतो तथा अन्य लोगों की मदद से जमीन हड़पना चाहते हैं.

पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई

धरना को संबोधित करते हुए आजसू नेता सुभाष राय ने कहा कि पुलिस ने जेसीबी से काम तो बंद करवा दिया लेकिन जेसीबी को जब्त करने की कार्रवाई नहीं की गयी. जमीन हड़पने की शिकायत प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक की गयी. आंदोलन भी किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि अगर ढुल्लू महतो हमारी जमीन हड़प लेते हैं तो इसके जिम्मेवार पुलिस और प्रशासन भी होंगे. धरना में वीरेंद्र कुमार सिंह, सोनाराम मांझी, किशोर किस्कू, बलराम महतो, पांचू साव, अमित महतो, राजेन्द्र महतो, सफीक अंसारी, मधु अंसारी, अनुज पांडे, सरस्वती देवी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – #Newtrafficrules: कानून का उल्लंघन करते पकड़े गये कई वकील, वसूला गया जुर्माना

Related Articles

Back to top button