JharkhandRanchi

जब #PMModi के कार्यक्रम में रघुवर थे FacebookLive, तो क्यों सीएम को कोस रही थी जनता?

News Wing Team

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के नये विधानसभा का उद्घाटन करने आये थे. उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रभात तारा मैदान में साहेबगंज के मल्टी मॉडल बंदरगाह समेत कुछ और योजनाओं का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मंच पर मौजूद तमाम गणमान्य लोगों ने अपनी बात वहां मौजूद लोगों के सामने रखी. मोदी को देखने और सुनने के लिए प्रभात तारा मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी थी. गुलाबी पगड़ी के कारण पूरा मैदान गुलाबी लग रहा था.

इसे भी पढ़ें : गठन के 19 साल बाद झारखंड को मिला नया विधानसभा भवन, #PMModi ने किया उद्घाटन

दूसरी तरफ सीएम रघुवर दास के फेसबुक अकाउंट से पूरा कार्यक्रम लाइव हो रहा था. जो प्रभात तारा मैदान नहीं जा सके, वो फेसबुक से मोदी के कार्यक्रम का मजा ले रहे थे और अपनी बात को भी कमेंट के जरिये रख रहे थे. कई लोगों ने मोदी को सराहा. कुछ ने रघुवर दास की तारीफ भी की.

लेकिन रघुवर दास को कोसने वालों की संख्या कमेंट बॉक्स में काफी थी. उनमें से कुछ कमेंट ऐसे हैं, जिन्हें लिखा नहीं जा सकता. लेकिन कुछ ऐसे कमेंट हैं,  जिनसे जाहिर होता है कि झारखंड की जनता मुख्यमंत्री रघुवर दास को कोस रही है. आखिर क्यों रघुवर दास के संबोधन के वक्त उनके फेसबुक पर लाइव देख रही पब्लिक उन्हें कोस रही थी, कमेंट पढ़ कर आप खुद समझ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : रांची की धरती से #PMModi ने देश को दी सौगात, तीन योजनाओं की शुरुआत

ये हैं चुनिंदा कमेंट्स

चंदन गुप्ता : छात्रों को चाहिए था मौका, मिला क्या बस धोखा. हर कोई हुआ बेहाल है ऐसा कुछ अपना हाल है. जितनी दी नौकरी सब में आधा घुसा बिहार है, ऐसी निर्लज्ज हमारी रघुवर सरकार है.

हिमेश कुमार राणा : एक नौकरी देने की ताकत नहीं भाषण बड़ी-बड़ी देते हो.

रोशन कुमार दूबे : मोदी जी सीएम बदलिये तभी झारखंड का भला होगा.

कमलेश कुमार : हजारीबाग में एक साल से ऊपर हो गया,  आवास योजना की पहली किस्त अब तक नहीं मिली. ये क्या है. गरीब न घर के रहे न घाट के, उपर से बिचैलिये बार बार पैसा दिलवाने के नाम पर पैसा खा रहे हैं, इस पर ध्यान दीजिये.

गणेश सिंह : मनरेगा फंड से हर गांव में हर साल तालाब बनायें. जल संरक्षण होगा. बेकार सभी स्कीम बंद करके एक सूत्री कार्यक्रम बनाये.

राज श्रीवास्तव : एफीलिएटेड कॉलेज की समस्याओं को भी दूर करें. ट्राइबल छात्रों को शिक्षा देने का काम यहीं ज्यादा करते है.

सौरभ सिंह : Take action On JJ STF 50% risk allowance which were deducted from last 3 months.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandAssembly उद्घाटन में नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं, जेएमएम ने विधायकों को विशेष सत्र में ना जाने को कहा!

मुकेश कुमार : आपने तो आदिवासियों को गोल्डन कार्ड बनवाने का आदेश दिया लेकिन पिछड़ी जातियों का क्या. आप हर जातियों को देखिये और लेकर चलिये, तब मुख्यमंत्री बोला जायेगा. राज्य में सिर्फ आदिवासियों को देखा जा रहा है.

कमलेश कुमार : मोदी का झारखंड में स्वागत है. अभी भी झारखंड में बिचौलियों और भ्रष्टाचार का खेल जारी है. जिसमें गरीब जनता पिस रहे है. इस पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है.

रवि कुमार शर्मा : रघुवर दास जी, सर को मैं सूचित करना चाहता हूं कि एक साल से टिमकिन कंपनी से निकाला हुआ युवक हूं मैं. अभी तक मुझे क्यों निकाला गया इसका मुझे अभी तक कारण भी पता नहीं है सर.

अरविंद शर्मा : रघुवर को हटाओ और झारखंड को इस लुटेरे से बचाओ.

राहुल गुप्ता : पूरा करेंट अफेयर्स याद है चाचा को….

देबदत्ता पांडा : Pension amount is too low only 3000.

विजय : कुछ नया बोल लें.

हरि किस्कू : देश में सिर्फ मोदी और राज्य में लुईस मरांडी.

राज सिंह : Puplic don’t wants Raghubar das as cm.

त्रिभुवन महतो : मोदी जी, आज आप सीएम के नाम का भी एलान कर लीजियेगा नहीं तो दास जी बीजेपी की लुटिया डुबा देंगे. झारखंड के सीएम कैंडिडेट को चेंज करें. मोदी जी रघुवर जी का नाम खराब हो गया है झारखंड में.

मुकेश कुमार पांडेय : मेडिकल डिपार्टमेंट में ड्रेसर का वैकेंसी कब दीजियेगा. सीएम जी सिर्फ ट्रेनिंग करवाते जा रहे हैं.

विजय कुमार रवानी : बाइक का चालान कम कर दीजिये नहीं तो अबकी वोट नहीं देंगे ऑन द स्पॉट इंश्योरेंस बनायें.

अरविंद शर्मा : झारखंड में मोदी जी कुछ करें, सब कुछ होते हुए भी पीछे है झारखंड.

विनोद दास : युवाओं के रोजगार के बारे में बोलिये.

अशोक यादव : पीएसएस को मंथली पेमेंट लागू करो रघुवर काका प्रणाम.

दीपक राज : सीएम चेहरा बदलना होगा. अर्जुन मुंडा को बनाओ. रघुवर दास को बदलो,  झारखंड में बहाली करो.

इसे भी पढ़ें : जानें #JharkhandGovernment की आंगनबाड़ी बहनें राजभवन के सामने क्यों मांग रहीं भीख

राज प्रमाणिक : बीजेपी को इस बार ज्यादा वोट नहीं मिल पायेगा.

बिभीषण शर्मा : युवक के लिये अब भी सोचिये नही तो……. बुरी दुआ लगेगी……

माणिक केरकेट्टा : झूठ बोल रहा है.

महेश महतो : झारखंडी को रोजगार नहीं मिलता है सब को रोजगार दो…

सन्नी कुमार : रघुवर गो बैक

सौरभ कुमार पांडेय : रघुवर दास कुछ नहीं किये हो, किये हैं मोदी जी. सीएम चेंज हो.

विक्रम सिंह राजपूत : सब झूठ है.

अरविंद उरांव : झारखंड पुलिस में बहाली कब होगा सर?

राज श्रीवास्त : हायर एजुकेशन के लिये भी कुछ कीजिये.

सौरभ कुमार पांडेय : इस बार गया रघुवर, रघुवर बैक

सुभाष कुमार : कोई लाभ नहीं मिला… very bad

दिनेश राज : रोजगार के बारे में भी कभी बोलो

विशाल उपाध्याय : कोई काम नहीं कर रहा है आप का सीएम मोदी जी.

मधु चैरसिया : बरबाद कर दिया झारखंड को.

शिव नारायण : रोजगार के बारे में कुछ बोलिये महोदय.

सुनील कुमार : बरबाद कर दिया झारखंड को.

सन्नी कुमार : जनता को बेवकूफ मत बना.

भाष्कर प्रमाणिक : फिर से रघुवर सीएम बना तो झारखंड पांच साल पीछे हो जायेगा. रघुवर गो back

राज प्रमाणिक : कितने लोग बेरोजगार हो गये

कमल साव : चुनाव आया, नेता आये, सपने दिखाये, चुनाव गय, सपने गये.

अंकित उरांव : रघुवर सरकार चोर है

सनी कुमार : झारखंड में बहाली कब निकलेगा?

मोहम्मद परवेज आलम : एक सुनियोजित तरीके से झारखंड के डाकघरों से पोस्टल आर्डर को गायब रखा जा रहा है. इससे झारखंड के सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

सजीवन कुशवाहा : झारखंड के ग्रामीणों को आप कभी भी नहीं समझे कि जिसको काम पर रखे हैं एक तो उचित पेमेंट भी दीजिए जिससे वह अपने परिवार का जीवन यापन कर सके रघुवर दास.

उमेश कुमार : बाहरियों को नौकरी दो

हिमेश कुमार राणा : रोजगार की बात कीजिए.

रमजान होरो : अरे ओ चाचा और कितना.

संजय शर्मा : i support modi but I don’t support raghuwar

सनी कुमार :  नौजवानों के बारे में बोलो भाई, झारखंड बचाओ रघुवर हटाओ

कुमार विक्रम : और जॉब के बारे में क्या हो रहा है सर

ओमप्रकाश तिवारी : अर्जुन मुंडा को सीएम प्रोजेक्ट करो नहीं तो बीजेपी का कोरिया गोल हो जायेगा.

सुरेश छोटी : आप सिर्फ अमीरों के लिए हैं, हम गरीबों के लिए नहीं

सौरभ कुमार पांडे : सिर्फ बकवास सीएम का

सूरज यादव : रघुवर दास हटाओ, झारखंड बचाओ और अर्जुन मुंडा लाओ.

प्रदीप यादव : झारखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाये.

सनी कुमार : रघुवर गो बैक

इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविकाओं को पीएम के कार्यक्रम में जाने से स्टेशन पर ही पुलिस ने रोका, नेत्री सुंदरी तिर्की लायी गयीं थाने

Related Articles

Back to top button