DhanbadJharkhand

#Newtrafficrules: कानून का उल्लंघन करते पकड़े गये कई वकील, वसूला गया जुर्माना

Dhanbad : नया मोटर अधिनियम  लागू होने के बाद से शहर में जांच अभियान में काफी तेज आयी है. प्रतिदिन चेकिंग के बाद भी लोगों के अंदर बहुत जागरूकता नहीं दिख रही. गुरुवार को धनबाद यातायात पुलिस ने रणधीर वर्मा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान में हेलमेट, प्रदूषण परमिट और लाइसेंस आदि की जांच की. करीब 45 मिनट तक चले अभियान में दर्जन भर अधिवक्ताओं को पकड़ा गया और उनसे जुर्माना वसूल किया गया.

इसे भी पढ़ें – #Newtrafficrules: भाजपा के सांसद और विपक्ष के विधायक सभी कर रहे हैं नये ट्रैफिक नियमों लिए अतिरिक्त समय की मांग

  लोग हेलमेट तो पहनने लगे हैं, पर…

नया कानून आने के बाद लोग हेलमेट तो पहनने लगे हैं लेकिन ओवरलोडिंग में अभी तक कोई कमी नहीं आयी है. गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर लगभग 50 दोपहिया वाहनों की जांच की गयी. इन सभी वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. जिन्होंने जुर्माना नहीं दिया, उनके वाहनों को थाना के हवाले कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button