
Begusarai: जिले में राजद नेता के द्वारा दबंगई करने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सोचा नहीं जा सकता है. बेगूसराय युवा राजद के उपाध्यक्ष गौतम यादव से जुड़ा मामला है. इनकी करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि वह किस तरह बलिया थाना के पोखरिया पंचायत स्थित अल्पसंख्यक मोहल्ले में शमीम राइन के साथ दबंगई कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःचिराग बोले, नीतीश के घर में लग चुकी है आग, मेरी झोपड़ी जलाने का भुगतेंगे खामियाजा
जहां मौजूद लगभग दर्जनभर से अधिक लोगों को राजद नेता गौतम कुमार यादव ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास कर रहे है. बताया जाता है कि सब्जी बेचने वाले मोहम्मद शमीम राइन अपने ठेले को घर के सामने सड़क के किनारे लगाए हुए थे. उसी दौरान युवा राजद के उपाध्यक्ष गौतम कुमार यादव अपने ट्रैक्टर को लेकर उस सड़क से गुजर रहे थे. सड़क पर ठेला देख भड़क गये. गालीगलौज करने लगे. लोगों ने विरोध किया तो वह लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगा. जैसे-तैसे भागकर लोगों ने जान बचाई. इस घटना से राइन समाज के लोग आक्रोशित हैं.
इसे भी पढ़ेंःTokyo Olympics 2020: पिस्टल में तकनीकी गड़बड़ी से टूटा मनु का सपना, फाइनल में पहुंचने से चूकीं
वहीं राजद नेता के द्वारा दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शमीम राइन का कहना है कि इससे पहले भी लगातार राजद नेता गौतम कुमार के द्वारा हम लोगों पर हमला किया जाता रहा है. राजद नेता की दबंगई का यह मामला कैमरे में कैद हो गया, यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.




