DhanbadJharkhand

डोली से गिर कर मजदूर की मौत, लोगों ने किया हंगामा

Dhanbad : झरिया के एरिया 9 में बस्ताकोला भिक्ट्री सेक्सन 2 पिट में काम के दौरान डोली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. वे लोग मृतक के परिजनों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

इसे भी पढ़ें – लातेहार : ग्रामीणों की शिकायत, हर माह गरीबों का 20 क्विंटल अनाज खुद डकार रहा डीलर

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर काम के दौरान भिक्ट्री सेक्शन 2 में ऊपर से अचानक डोली गिर गयी. डोली में दबने के कारण 50 वर्षीय अरुण दास की मौके पर ही मौत हो गयी. अरुण इस्ट भगतडीह का रहने वाला था. सूचना मिलते ही वहां मृतक के परिजन व अन्य लोग इकट्ठा हो गये और हंगामा शुरू कर दिया. उन लोगों ने मृतक के परिजन को नियोजन और मुआवजा देने की मांग की. उनका कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण आये दिन हादसे रहते हैं. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंची और लोगों समझाने – बुझाने का प्रयास किया. लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – गोमिया में सात किमी तक चारपाई से कंधे पर ले गये मरीज, नहीं आया 108 नं का सरकारी एंबुलेंस

Related Articles

Back to top button