JharkhandRanchi

साहेबगंज से 26 अगस्त को शुरू होगी जेएमएम की बदलाव महारैली सह आमसभा

Ranchi : विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अब बदलाव महारैली सह आमसभा शुरू करेगी. पांच चरणों मे चलनेवाली यह रैली 26 अगस्त से संथाल परगना के साहेबगंज जिला से शुरू होगी. इसी क्षेत्र के 5 अऩ्य जिलों में यह रैली क्रमवार ढंग से 31 अगस्त तक आयोजित की जायेगी. विधानसभा चुनाव के पहले सभी पांचों चरणों का आयोजन 19 अक्टूबर को पूरा होगा. रैली को सफल बनाने के लिए सभी जिला अध्यक्षों व सचिवों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. बात दें कि कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आह्वान पर कुछ दिन पहले ही राजधानी सहित सभी जिलों में एक साथ पार्टी की ओर से युवा आक्रोश रैली निकाली गयी थी. यह रैली रघुवर सरकार की जन विरोधी नीतियों सहित राज्य में युवाओं के साथ हो रहे छल, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों के मुख्य मार्गों पर निकाली गयी थी.

इसे भी पढ़ें – हटियाः नवीन जायसवाल को लेकर बीजेपी में असमंजस, पुराने कार्यकर्ता पर पार्टी जता सकती है भरोसा

छह जिलों में क्रमवार आयोजित होगी रैली

पार्टी महासचिव व प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पांच चरणों की यह बदलाव रैली सह आमसभा 26 अगस्त से संथाल परगना के साहेबगंज जिला से शुरू होगी. रैली का यह प्रथम चरण होगा, जिसमें कुल छह जिलों में क्रमवार ढंग से आयोजन किया जाना है. रैली की समाप्ति 19 अक्टूबर को राजधानी स्थित मोराबादी मैदान में आम सभा के रूप में की जायेगी. संथाल परगना में आयोजित पहले चरण में यह रैली 26 अगस्त को साहेबगंज, 27 को पाकुड़, 28 को दुमका, 29 को जामताड़ा, 30 को गोड्डा और 31 को देवघर में आयोजित की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल से छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, किसान सब हैं परेशानः बाबूलाल मरांडी

जिला अध्यक्षों एवं सचिवों को निर्देश

पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों एवं सचिवों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिले में जिला समिति की अविलंब बैठक बुला कर सभी स्तर पर (केंद्रीय से पंचायत स्तर तक जिसमें वर्ग संगठन भी शामिल हैं) पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करें. ताकि विधानसभा चुनाव को देखते हुए बदलाव रैली सह आम सभा को सफल तरीके से आयोजित की जा सके.

इसे भी पढ़ें – रवि शास्त्री  2021 तक टीम इंडिया के चीफ कोच पद पर बने  रहेंगे, सीएसी ने लगायी  मुहर

Related Articles

Back to top button