West Bengal

अमरप्रीत हत्याकांड में दो और गिरफ्तार,11 दिनों की पुलिस रिमांड

Asansol: आसनसोल दक्षिण पीपी क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी बलकार सिंह की पुत्री अमरप्रीत कौर को अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में मृतका के पिता बलकार सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आकाश शाह, विजय प्रसाद, सुप्रिय बक्शी तथा एक महिला आरोपी दीपिका शाह को गिरफ्तार करने के तीन दिन बाद इस कांड में शामिल दो और आरोपी अलीशा शाह तथा प्रवीण कुमार राय को गिरफ्तार कर उन्हें गुरुवार को आसनसोल सीजेएम न्यायालय में पेश किया.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : विधानसभा चुनाव को टारगेट कर शह-मात का खेल शुरू, आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी

मौके पर मौजूद पुलिस के जांच अधिकारी ने उक्त हत्या में व्यव्हत हथियारों की बरामदगी तथा मामले की रिकंस्ट्रक्सन ऑफ क्राइम कराने के लिए उनकी ग्यारह दिनों की पुलिस रिमांड की मांग सीजेएम न्यायालय से की. उक्त न्यायालय ने मामले पर सुनवाई करते हुए उन दोनों आरोपियों की ग्यारह दिनों की ही रिमांड मंजूर कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़ें – हटियाः नवीन जायसवाल को लेकर बीजेपी में असमंजस, पुराने कार्यकर्ता पर पार्टी जता सकती है भरोसा

बताते चलें की पूर्व में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के निशानदेही पर ही महिला अलीशा शाह तथा परवीन कुमार राय को भी आरोपी बनाया गया है. फिलहाल पुलिस उन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरप्रीत कौर को अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे हुचुकपाड़ा के एक घर में रखा था. इसके साथ ही आरोपियों ने यह स्वीकारा भी है कि फिरौती की रकम न देने के कारण आरोपियों ने अमरप्रीत की कलाई की नस काटकर उसकी हत्या कर उसके शव को एक हुंडई कार में रखकर उसे अपकार गार्डन इलाके में ले जाकर फेंक दिया था.

इसे भी पढ़ें – रवि शास्त्री  2021 तक टीम इंडिया के चीफ कोच पद पर बने  रहेंगे, सीएसी ने लगायी  मुहर

Related Articles

Back to top button