
Ranchi : जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट निर्माण के लिए चिन्हित 5 एकड़ भूमि की जांच कर प्रतिवेदन पर्यटन विभाग को सौंप दिया है. जांच प्रतिवेदन में अंचल अधिकारी, ओरमांझी द्वारा सूचित किया गया है कि भूमि का जल पथ प्रमण्डल, रांची (जल संसाधन विभाग) और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से अनापत्ति के पश्चात रिर्सोट निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किया जा सकता है. वर्तमान में चिन्हित भूमि खाली/परती है, साथ ही भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तातंरण के लिए ग्राम सभा भी कर ली गयी है.
विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा रिसॉर्ट निर्माण के लिए मौजा रुक्का, थाना नंबर-31 में कुल पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है.
विवरणी इस प्रकार है
-खाता संख्या:- 52, प्लॉट संख्या:- 1577, रकबा:- 0.20 एकड़
-खाता संख्या:- 04, प्लॉट संख्या:- 1578, रकबा:- 0.96 एकड़
-खाता संख्या:- 04, प्लॉट संख्या:- 1579, रकबा:- 0.45 एकड़
-खाता संख्या:- 87, प्लॉट संख्या:- 1661, रकबा:- 3.39 एकड़
इसे भी पढ़ें- स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर केवल राजनीति कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी



