
Hazaribagh: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच 100 पर 29 जून की रात एसबीआइ के एटीएम से 37 लाख रुपये के लूटकांड का हजारीबाग पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस घटना में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया. जिनमें हजारीबाग के राजेश कुमार, मथुरा के अमित कुमार, सीतामढ़ी के दशरथ महतो और समस्तीपुर के बिकेश कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से लूटे गये 15 लाख 64 हजार रुपये, लूट में प्रयोग की कई कार, देसी पिस्टल, दो कारतूस, एटीएम काटने में प्रयुक्त की गयी गैस कटर सहित अन्य सामान बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें – ढुल्लू महतो के आगे क्यों मजबूर है बहुमत वाली रघुवर सरकार
यूपी और बिहार के अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
एसबीआइ के एटीएम से 37 लाख रुपये लूटने की घटना को यूपी और बिहार के अपराधियों के सहयोग से एटीएम को गैस कटर की सहायता से काट कर दिया गया था. गिरफ्तार अपराधियों में से एक राजेश कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. चारों की गिरफ्तारी बिहार और यूपी के अलावा हजारीबाग से हुई है. सभी एक-दूसरे से दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में मिले थे.
इसे भी पढ़ें – एडीजी रेजी डुंगडुंग ने दिया वीआरएस का आवेदन, राजनीति में जाने के कयास
लूटकांड के उद्भेदन के लिए पांच टीम बनायी गयी थी
घटना के खुलासा के लिए एसडीपीओ सहदेव साव के नेतृत्व में पांच पुलिस टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार हुए सभी का आपराधिक रिकॉर्ड है. एसपी ने बताया कि सभी तिहाड़ जेल में एक दूसरे से मिले थे. बाहर आने के बाद सभी एक टीम बना कर लूट की योजना को अंजाम दे रहे थे.
इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग पर बंगाल के बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री को लिखा खत, कहा- हिंसा का जरिया हो गया है “जय श्रीराम” का नारा



