JharkhandRanchi

बारिश नहीं होने से राजधानी के 25000 बोरिंग रिचार्ज नहीं, टैंकर पर आश्रित हुई बड़ी आबादी

Ranchi : राजधानी में एकबार फिर कई इलाके के लोगों को पानी की भारी कमी से जूझना पड़ रहा है. आश्चर्य यह है कि यह किल्लत गर्मी में नहीं बल्कि बरसात के मौसम में लोगों को हो रही है. राजधानी में मॉनसून आये हुए करीब एक माह से ज्यादा का समय बीत चूका है, लेकिन अभी भी राजधानी के कई इलाकों की बड़ी आबादी पानी के लिए तरस रही है. ऐसे इलाकों में हरमू, विद्यानगर, मधुकम, कांके, रातू रोड, अपर बाजार, बरियातू जैसे इलाके शामिल हैं. इन इलाकों सहित अन्य जगहों को मिलाकर कर देखें तो राजधानी के 25,000 के करीब बोरिंग बारिश नहीं होने के कारण रिचार्ज नहीं हो सके हैं. या कहें कि भूगर्भ का जल उपर नहीं आ सका है.

इसे भी पढ़ेंः आधे-अधूरे बने हॉस्टल में रिम्स की छात्राओं को शिफ्ट होने का मिला फरमान, खुद से बेड-पंखा की व्यवस्था करने को कहा

गत वर्ष निगम ने अपने टैंकर से 30 जून तक ही लोगों को पानी की आपूर्ति की थी, लेकिन इस बार जुलाई के अंत होने तक लोगों को निगम के टैंकर पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. बता दें कि राजधानी में 19 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी. लेकिन अभी भी बारिश बहुत कम हुई है. स्थिति को देखते हुए सरकार रांची जिले को सूखा घोषित करने की तैयारी में है.

बड़े इलाके में निगम टैंकर से बांट रहा पानी

जानकारी से पता चला है कि पिछले वर्ष 30 जून तक ही निगम ने राजधानी के लोगों को टैंकर से पानी दिया था. इसके बाद बरसात का पानी आने से भूगर्भ जलस्तर बढ़ गया था.

जिससे कई घरों के सूखे बोरिंग में पानी आ गया था. लेकिन इस बार बारिश नहीं होने के कारण लोग जुलाई माह के अंत तक निगम के टैंकर पर ही निर्भर है. पानी की किल्लत को देखते हुए नगर निगम ने गर्मी के दिनों में शहर के 270 जगहों पर टैंकर से पानी का वितरण कराया था.

निगम इस बात को लेकर आश्वस्त था कि मानसून आते ही स्थिति में सुधार हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण लोग अभी भी पूरी तरह से टैंकर पर आश्रित है. निगम अब भी प्रतिदिन 270 जगहों पर टैंकर से पानी का वितरण कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः मॉब लिंचिंग पर बंगाल के बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री को लिखा खत, कहा- हिंसा का जरिया हो गया है “जय श्रीराम” का नारा

सूखे पड़े हैं 25 हजार से अधिक बोरिंग

मानसून नहीं आने का असर राजधानी के करीब 25000 बोरिंग पर भी देखा जा रहा है. ये बोरिंग अलग-अलग इलाकों के घरों और फ्लैटों में कराये गये हैं. जल संकट से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में मधुकम,  हरमू, रातू रोड, विद्यानगर, अपर बाजार, कडरू, मोरहाबादी, कांके रोड, बरियातू जैसे इलाके हैं. इन इलाकों में किया गया बोरिंग पूरी तरह से सूख गया है. इन इलाकों के अऩेकों घरों में निगम अभी भी टैंकर से ही पानी भेज रहा है.

इसे भी पढ़ेंः डीआरआइ ने बरामद की 1.62 करोड़ की विदेशी सिगरेट, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button