Education & Career

बिरसा कृषि विवि के वोकेशनल, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में 31 जुलाई तक नामांकन का अवसर

Ranchi: 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए बिरसा कृषि विवि कौशल विकास कार्यक्रम के तहत हुनर को निखारने का मौका दे रहा है. यहां यूजीसी से मान्यता प्राप्त वोकेशनल, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है. इन तीनों कोर्स के तहत कुल 800 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाना है.

इसे भी पढ़ें – ढुल्लू महतो के आगे क्यों मजबूर है बहुमत वाली रघुवर सरकार

कुलपति डॉ आरएस कुरील ने बताया कि राज्य के सूदूरवर्ती क्षेत्र के आवेदकों की कठिनाइयों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इन पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि में 31.07.2019 ( शाम 5 बजे) तक बढ़ायी है. इससे राज्य के इंटर साइंस पास और तकनीकी शिक्षा से वंचित छात्रों को यूजीसी के बीवोक कोर्स में शिक्षा का अवसर मिलेगा. सभी पाठ्यक्रम राज्य के युवकों और युवतियों के लिए उद्यम चलाने,रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के अनुरूप बनाया गया है.

विश्वविद्यालय देगा प्रमाणपत्र

पाठ्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ कौशल कुमार ने बताया कि इसमें किसी भी शैक्षणिक स्तर पर छात्र कोर्स छोड़ कर जा सकता है और पुन: कोर्स में शामिल हो सकता है.  छात्र अगर चाहें तो अपने कोर्स को साथ करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं. प्रत्येक स्तर के कोर्स को पूरा करने पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान की जायेगी. आवेदन-पत्र और नामांकन से सबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से ली जा सकती है. वेबसाइट से ही आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – बीसीसीएल के लिए कोयला उत्खनन कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियां ओवरबर्डेन के नाम पर कर रही हैं घोटाला

इंटर है न्यूनतम योग्यता

सर्टिफिकेट कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय से इंटर पास होगा, जबकि वोकेशनल, एडवांस एवं डिप्लोमा कोर्स में नामांकन के लिए इंटर साइंस में पास होना अनिवार्य होगा. सभी पाठ्यक्रमों में मेरिट एवं अनुभव के आधार पर नामांकन होगा. पाठ्यक्रमों के विषय में कार्य अनुभव रखने वाले आवेदकों को नियमानुसार प्राथमिकता दी जायेगी. नामांकन में उम्र की कोई सीमा नहीं होगी. सभी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या 25-25 होंगी. प्रत्येक कोर्स के सिलेबस और प्रॉस्पेक्टस तथा अन्य जानकारी सबंधित संकाय के प्रोफेसर और महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर से प्राप्त की जा सकती है.

आवेदन के साथ देना होगा सर्टिफिकेट

निर्धारित आवेदन-पत्र को भरकर स्वअभिप्रमाणित अंक-पत्र/पास सर्टिफिकेट,प्रोवीजनल सर्टिफिकेट,चरित्र प्रमाण-पत्र,आवासीय प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र (सिविल एसडीओ स्तर से कम नहीं), अनुभव प्रमाण-पत्र और स्व-पता लिखित लिफाफा  (25 रुपये के स्टांप सहित)के साथ विश्वविद्यालय के संबंधित संकाय के प्रोफेसर और महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पास भेजना होगा. आवेदन-पत्र के साथ नियंत्रक, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को रांची में देय 350 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा.

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा नामांकन

इन पाठ्यक्रमों में तीन वर्षीय बैचलर ऑफ वोकेशनल पाठ्यक्रम के तहत ह्यूमन न्यूट्रीशन एंड डाईटेटिकस (कृषि संकाय)तथा हर्बल रिसोर्स टेक्नोलोजी (वानिकी संकाय, दो वर्षीय एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स पाठ्यक्रम के अधीन प्लांट टिश्यू कल्चर (जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स इन एक्वाकल्चर (पशुचिकित्सा संकाय)तथा वेटनरी एंड एनिमल हेल्थ टेकनोलोजी (पशुचिकित्सा संकाय) है. वहीं एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अधीन कृषि संकाय में फार्म इक्विपमेंट ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस, क्वालिटी आर्गेनिक मेन्युर प्रोडक्शन एंड साइल टेस्टिंग, नर्सरी मैनेजमेंट इन हॉर्टिकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, मशरुम कल्टीवेशन तथा बी कीपिंग एंड हनी प्रोसेसिंग विषय में,  पशुचिकित्सा संकाय के पोल्ट्री फार्मिंग, एक्वाकल्चर, एनिमल हेल्थ टेक्नोलॉजी, आर्टिफीसियल इनसेमीनेशन एंड एनिमल रीप्रोडक्शन एवं एनिमल हसबेनडरी तथा वानिकी संकाय के बम्बू एंड केन प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम है.

6 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स में पशुचिकित्सा संकाय में एनिमल हेल्थ, आर्टिफीसियल इनसेमीनेशन इन लाइव स्टॉक एंड पोल्ट्री, एनिमल हसबेनडरी, एक्वाकल्चर एवं पोल्ट्री फार्मिंग, कृषि संकाय में नर्सरी मैनेजमेंट इन हॉर्टिकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, क्वालिटी आर्गेनिक मेन्युर प्रोडक्शन एंड साइल टेस्टिंग, बी कीपिंग एंड हनी प्रोसेसिंग, मशरुम कल्टीवेशन, फार्म इक्विपमेंट ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एवं ह्यूमन न्यूट्रीशन एंड डाईटेटिकस, वानिकी संकाय में बम्बू एंड केन प्रोडक्शन एंड प्रोसेसिंग एवं हर्बल रिसोर्स टेकनोलोजी तथा जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्लांट टिश्यू कल्चर पाठ्यक्रम है.

इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग पर बंगाल के बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री को लिखा खत, कहा- हिंसा का जरिया हो गया है “जय श्रीराम” का नारा

Related Articles

Back to top button