
Ranchi: राजधानी रांची के चर्चित न्यूक्लियस मॉल में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तीसरे तल्ले के एस्केलेटर से नीचे गिरने से 13 साल के एक लड़के की मौत हो गयी. लड़के नाम का पार्थिव शाह बताया जा रहा है. उसकी मां कोतवाली थाना में एसआइ के पद पर पदस्थापित है. लड़के के नीचे गिरने के बाद आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें – कई माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी झेल रहे पारा शिक्षक की मौत
कैसे हुआ हादसा
राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल में शाम के करीब 5:30 बजे पार्थिव तीसरे तल पर था. अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. अनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें – क्या शिक्षकों की सुध लेंगे सीएम ? आंदोलन के बाद से अब तक लगभग 46 पारा शिक्षकों की हो चुकी है मौत
इलाज के दौरान हो गयी मौत
मॉल में उपस्थित लोग उसे आर्किड हॉस्पिटल ले गये. जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पार्थिक ब्रिजफोर्ड स्कूल में छठी क्लास का छात्र था. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें – दो देवरों पर चार साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करने व जहर खिलाकर मारने के प्रयास का आरोप, पीड़िता सदर अस्पताल में भर्ती



