
Latehar: विख्यात पर्यटन स्थल लोध फॉल स्थित शिव स्थल पर गुरुवार को पश्चिमी हिन्दू संत समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ वार्षिक शिव महोत्सव रूद्र महायज्ञ प्रारंभ हो गया. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें- सीएनटी ही नहीं आर्मी की जमीन पर भी माफिया ने कर लिया कब्जा और देखता रहा प्रशासन-1
यह कलश यात्रा पंडित राजीव रंजन पाठक, ओंकार पाठक व नागेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में निकाला गया. गाजे-बाजे और झंडे पताके से सजा कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर लोध फॉल चिम्टी घाघ पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और वापस लौट कर यज्ञ मंडप में जयघोष के साथ स्थापित किया. यह अनुष्ठान संपन्न होने के बाद संपूर्ण गांव भक्ति और आस्था में डूबा हुआ है.
इसे भी पढ़ें – शर्मनाक: झारखंड के 21,49550 लोगों के पास इनकम का कोई साधन नहीं, 61750 लोग मांगते हैं भीख
यज्ञ मंडप में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं. यज्ञ आचार्य ने बताया कि लोध जलप्रपात स्थित शिवालय की नौवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह शिव महोत्सव मनाया जा रहा है. यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा. यज्ञ में संध्याकालीन भजन कीर्तन, रामायण पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही प्राणायाम योग, यज्ञ पूजन, आरती व भोजन भंडारा का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलता रहेगा. सिरकोट धाम(छत्तीसगढ़) के प्रसिद्ध कथा वाचकों को आमंत्रित किया गया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में शिक्षा का हाल : 58.7% युवा आबादी को नहीं आता है पढ़ना-लिखना
कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि स्टेला नगेसिया, सत्य नारायण चनडेशवर महाराज, जागेश्वर सिंह, देवनरायण प्रसाद, सुशील नगेसिया, अनिल प्रसाद, रामदयाल राम, राधेश्याम, मनोज सिंह, मंटू प्रसाद, सुभाष गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, उदय नगेसिया, अमृत राम, फुलेशवरी नगेसिया, बैंगा नन्द किशोर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – तीन दिनों से रामचरण मुंडा के घर नहीं जला था चूल्हा , घर में अनाज का एक भी दाना नहीं था, हो गयी मौत



