JharkhandLohardaga

#Lohardaga में मोबाइल दुकान में चोरी और आगजनी मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 61 मोबाइल बरामद

Lohardaga: लोहरदगा थाना क्षेत्र स्थित फर्स्ट च्‍वाइस नामक मोबाइल दुकान से चोरी और फिर आगजनी के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अफरोज अंसारी उर्फ विक्की, अरबाज अंसारी, मकबूल अंसारी और हैदर अंसारी शामिल हैं. इनके पास से चोरी किये गये विभिन्न कंपनियों के 61 मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान बरामद किये गये. गिरफ्तार अपराधी अफरोज अंसारी उर्फ विक्की और अरबाज अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना के टीके का ट्रायल शुरु हो रहा है, पढ़िये इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का इंटरव्यू, कितना भरोसा है उन्हें वैक्सीन पर

24 घंटे के अंदर मामले का हुआ खुलासा

फर्स्ट च्‍वाइस नामक मोबाइल दुकान से चोरी की घटना के 10 घंटे के भीतर एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर एसडीपीओ जितेन्द्र कुमार सिंह और सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश राणा की अगुवाई में गठित टीम ने एक अपराधी अफरोज अंसारी उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था. इसके स्वीकारोक्ति बयान पर दूसरे फ़रार अपराधी अरबाज को इस्लाम नगर स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अपराधियों ने महावीर मोबाइल दुकान वीर शिवाजी चौक, पावरगंज चौक स्थित राशन दुकान और रेलवे स्टेशन में कंप्यूटर सेट और नगदी सहित कई सामानों की चोरी के अलावा कई दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaCrisis: केंद्रीय कर्मियों को नहीं मिलेगा 18 महीने का महंगाई भत्ता, सीनियर अधिकारी को करीब 2.5 लाख का नुकसान

क्या है मामला

लोहरदगा अलका सिनेमा परिसर स्थित जिले के सबसे बड़े मोबाइल शोरूम फर्स्ट चॉइस में दो नकाबपोश चोरों ने 21 और 22 अप्रैल की रात्रि में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. चोरी के बाद चोरों ने शोरूम को फूंक दिया. इससे फर्स्ट चॉइस के संचालक को करीब करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के अंदर ही एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद गुरुवार को घटना में शामिल बाकी अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल के रात्रि में करीब 11 बजे पुलिस की पेट्रोलिंग जीप को देख कर चोर दुकान के निकट छुप गये, जीप के पार होते ही शटर का ताला तोड़ा और चोरी की घटना का अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी.

इसे भी पढ़ें – Garhwa : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो मुहल्लों के तीन किलोमीटर का एरिया सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button