Corona_Updates

पीएम ने सोमवार से मंत्रियों को दफ्तर से काम करने को कहा!

New Delhi : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन जारी है और इसे औऱ आगे बढ़ाने पर भी माथापच्ची चल रही है. कई राज्यों ने पहले ही इसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.

इस बीच पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा है कि वे सोमवार से दफ्तर आकर काम करें. अब तक वे घर से ही काम कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने संकेत दिया है कि इकोनॉमी को भी संभालना उनकी प्रथामिकता है. उन्होंने कहा है कि जान भी बचायें और जहान को भी. इसका साफ संकेत है कि कि लॉकडाउन से अर्थव्यवस्ता हो रहे नुकसान की भी उन्हें चिंता है.

इसे भी पढ़ें – रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

संयुक्त सचिव से ऊपर के अधिकारी आयेंगे दफ्तर

संयुक्त सचिव स्तर के ऊपर के अधिकारी मंत्रालय आकर काम करेंगे. वहीं उनसे नीचे के अधिकारी और कर्मचारी बहुत सीमित संख्या में दफ्तर आयेंगे.

सूत्रों के अनुसार सरकार का ध्यान अब कोरोना के हॉट स्पॉट और अर्थव्यवस्था दोनों पर समान रूप से रहेगा.  सरकार की कोशिश है कि जब लॉकडाउन हटे तो अर्थव्यवस्था जल्द से जल्द पटरी पर आ जाये. देश में फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन काऐलान किया जा चुका है. ऐसी संभावना है कि इसे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाये.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown से राजस्व स्रोत हुए बंद, ऋण प्राप्त करने की सीमा GSDP का 3 से बढ़ा कर 5 फीसदी हो :  हेमंत

हर दिन बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. शनिवार को पहली बार कोरोना पॉजिटिव की संख्या एक हजार के पार कर गयी. यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है.

इसे भी पढ़ें – स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, लॉकडाउन नहीं होता तो देश में कोरोना पॉजिटिव के इतने मरीज हो सकते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button