JharkhandRanchi

रिनपास में 5 साल से रह रहे हैं 2 बांग्लादेशी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आवश्यक कार्रवाई का निर्देश

Ranchi: रिनपास में पिछले पांच साल से दो बांग्लादेशी रह रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री को रिनपास दौरे के दौरान इस बात की जानकारी मिली. दोनों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. वे दोनों खुद को बांग्लादेश का बता रहे हैं.

इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. इसको लेकर विदेश मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा. रिनपास के निदेशक को स्वास्थ्य मंत्री ने मैनपावर की कमी, डॉक्टरों की रिक्ति की जानकारी के साथ एक कार्ययोजना भी तीन दिनों के अंदर जमा करने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्री रिनपास की स्थिति से संतुष्ट दिखे और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें – 1 करोड़ से ज्यादा आय घोषित करनेवाले पेशेवरों की संख्या क्या है? पीएम बोले- 2,200, वित्त मंत्रालय का आंकड़ा है 81,344

दीपिका कुमारी के इलाज का दिया निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सभी निविदाओं को रोकने के आदेश दिये हैं. पहले से चल रही योजनाओं पर रोक नहीं लगायी जायेगी. इसके अलावा रिम्स के एलबी मांझी वार्ड में ईलाजरत दीपिका कुमारी के बेहतर ईलाज के लिए रिम्स के निदेशक को आदेश दिया है. दीपिका कुमारी रिम्स में ईलाज नहीं हो पाने से परेशान होकर भाग गयी थी. दीपिका का सड़क दुर्घटना में हाथ कट कर अलग हो गया था.

रिम्स में निरीक्षण के दौरान जब एक मरीज शीला देवी ने बताया कि उसे 9 दिन से ब्लड नहीं मिला है, तो स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत खुद अपना ब्लड दिया.

इसे भी पढ़ें – #Delhi_Election : भाजपा की हार का सबक, अमित शाह ने कहा, गोली मारो…भारत-पाक मैच..जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button