News Wing
Ranchi, 23September: मोराबादी के एदलहातु में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है. जमीन के लिए दोनों गट आमने सामने खड़े हो गए हैं और मरने मारने को तैयार हैं. दोनो गुट उस जमीन पर अपना दावा ठोक रहे हैं. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
मौके पर पहुंचे कई अधिकारी
मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मोर्चा संभाल लिया है. पुलिस दोनों गुटों के लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. सिटी एसपी अमन कुमार, सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव, बरियातु थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं




