
Durgapur : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में गुरुवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने जनता से जुड़ी हर समस्या का जल्द समाधान करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में चितरंजन, आसनसोल, रानीगंज , जामुड़िया, उखड़ा दुर्गापुर इलाकों से कई व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने इलाकों की समस्याओं से मुख्यमन्त्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया.
इस क्रम में मुख्यमंत्री ने कुल्टी की 225 करोड़ की लागत से बनी जल परियोजना का उद्घाटन रिमोट दबाकर किया. आसनसोल के हर घर में पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : #Delhi_Election : भाजपा की हार का सबक, अमित शाह ने कहा, गोली मारो…भारत-पाक मैच..जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे
आसनसोल वासियों की जल की समस्या दूर होगी
सीएम ने आसनसोल में 6 बड़े प्रोजेक्ट को 15 अप्रैल से पहले पूरा करने का निर्देश दिया. आसनसोल के लोगों की पेयजल की समस्या बरसों पुरानी है . क्षेत्र में पेयजल की सुविधा बहाल करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है. कहा कि ईस्टर्न कोलफील्ड एवं रेलवे की ओर से सहयोग नहीं मिलने के बावजूद आसनसोल में जल्द ही तालाब, पोखरो के जरिये जलाधार बनाया जायेगा, जिससे आसनसोल वासियों की जल की समस्या दूर होगी.
12 हजार आवासो का निर्माण कार्य लगभग समाप्त हो गया है
सीएम ने कहा कि रानीगंज कोयलांचल क्षेत्र भू धंसान से पीड़ित नागरिकों के लिए बन रहे 30 हजार आवासों में से 12 हजार आवासो का निर्माण कार्य लगभग समाप्त हो गया है, बाकी 18 हजार आवास जल्द बन जायेंगे. मेयर जितेंद्र तिवारी ने आवासों के निर्माण हेतु ईसीएल द्वारा जमीन उपलब्ध कराने में आ रही समस्या से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जल्द समाधान करने का आदेश दिया.
मुख्यमंत्री ने अंडाल से दमदम तक नाइट हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा एवं अंडाल से रात्रि स्पीड बस सेवा विभिन्न जिलों के लिए के लिए निर्देश दिये. 12 सौ एकङ जमीन बीएपीएल के पास है 600 एकड़ जमीन पर हवाई अड्डा है जबकि 600 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल हब बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई,हैदराबाद,मुम्बई,बेंगलूर,दिल्ली के लिए हवाई सफर उपलब्ध है.
इसे भी पढ़ें : #Congress के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश अब एके एंटनी की बात से सहमत, हम बहुसंख्यकों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील नहीं हो सकते
अंडाल से दमदम हेलिकॉप्टर सेवा चालू होगी
कुछ दिनों के बाद यह हवाई अड्डा अंतर्राष्ट्रीय बन जायेगा ,उन्होंने कहा कि पुरूलिया, बाकूङा, वीरभूम, आसनसोल, धनबाद, दुर्गापुर के लिए स्पीड बस परिसेवा चालू किया जाये, जिससे लोगो को सुविधा मिलें. उन्होंने कहा कि रात में अंडाल से दमदम तक हेलिकॉप्टर परिसेवा चालू होने से लोगो की सुविधा मिलेगी. सौ दिन रोजगार गारंटी योजना के तहत कोयलांचल क्षेत्र में तालाब की कटाई पर विशेष जोर देना होगा .
राज्य में किसी प्रकार से कोई धर्मांतरण नहीं चलेगा
कहा कि राज्य में किसी प्रकार से कोई धर्मांतरण नही चलेगा , उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि विषय पर नजर रखें. बजट में 75 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की गयी. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत हर माह 25 रुपये जमा कराने पर सरकार 55 रूपये दे रही है, सरकार ढाई लाख रूपये बाद में दे रही है.
यदि किसी की मौत हो जाती है उसके परिवार को दो लाख रुपये और किसी की दुर्घटना में एक अंग चला जाता है तो सरकार डेढ़ लाख रूपये देती है उन्होंने कहा कुछ अस्पतालों के खिलाफ उनके पास शिकायत आया है कि स्वास्थ्य साथी कार्ड के तहत उनको सुविधा नहीं दी जा रही है.
सरकार इलाज का पूरा पैसा देती है
कहा कि सरकार इलाज का पूरा पैसा देती है. मुफ्त में कोई अस्पताल परिसेवा नहीं देता है. यदि कोई भी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्वास्थ्य साथी कार्ड पर ईलाज नहीं करता है तो मरीज नजदीक के थाना में जाकर मामला दर्ज करायें. आरोप साबित होने पर उस अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जायेग.
बैठक में दुर्गापुर नगर निगम के एमआईसी प्रभात चटर्जी को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के खिलाफ अनेक शिकायत मिली है, ट्रेड यूनियन के जिम्मेवारी विधायक विश्वनाथ पाङियल को दिया गया है . आप दखलंदाजी करना छोड़े, वरना संगठन आपका साथ नही देगा.. दुर्गापुर के मेयर दिलीप अगस्ती से कहा कि पिछली प्रशासनिक बैठक में व्यवसायियो के ट्रेड लाईसेंस के मामले में निपटारा नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें : #Nehru_Cabinet : पटेल को मंत्री नहीं बनाना चाहते थे नेहरू? एस जयशंकर के ट्वीट पर रार, कांग्रेस और रामचंद्र गुहा का जवाबी हमला




