Fashion/Film/T.V

निर्भया केस पर आधारित वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2020

भारत की पहली वेब-सीरीज़ जिसने ये अवार्ड जीता है

Mumbai : वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ (Delhi Crime) को ड्रामा कैटेगरी में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2020 (International Emmy Awards 2020) से सम्मानित किया गया है. दिल्ली क्राइम अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली वेब-सीरीज़ है.
शेफाली शाह, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल ने किया है अभिनय
इस सीरीज में शेफाली शाह, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, गोपाल दत्त तिवारी, जया भट्टाचार्य जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं, इस पर शेफाली शाह ने खुशी जताई है.

इसे भी पढ़ें :बिहार में अगले साल होगी सरकारी नौकरियों की बहार, 1.50 लाख नौकरियां मिलेंगी

डायरेक्शन रिची मेहता का है

दरअसल, 48वें अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है. इस बार ‘दिल्ली क्राइम’ को प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा गया है. निर्भया केस पर आधारित इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसन्द किया था. नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ का डायरेक्शन रिची मेहता ने किया था.

इसे भी पढ़ें :दिवंगत पत्रकार पुष्पगीत के घर चोरी; टीवी, लैपटॉप समेत कई सामान ले गये चोर

डीएसपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में हैं शेफाली सिंह

इस वेब सीरीज में शेफाली सिंह एक डीएसपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में नज़र आती हैं, जो 2012 में हुए निर्भया केस की जांच करती है. वहीं, पुरस्कार जीतने पर शेफाली शाह ने खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, OMGGGGGGGGGGGG OMGGGGGGGGGGGG OMGGGGGGGGGGGG. #DelhiCrime. साथ ही शेफाली शाह ने वीडियो ट्वीट कर सभी को-स्टार्स को टैग किया है. बता दें कि इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को वर्चुअली होस्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें :खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Related Articles

Back to top button