
New Delhi: 69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार का एलान गुरुवार को हो गया है.साल 2021 में पुरस्कारों के लिए 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं. इनमें फीचर फिल्म में 31, गैर-फीचर में 24 और सिनेमा की स्क्रिप्ट राइटिंग में 3 कैटगरी हैं. इस साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो अदाकाराओं ने अवॉर्ड जीता. आलिया भट्ट और कृति सेनन ने करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता तो वहीं ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने. 69वें नेशनल अवॉर्ड में आर माधवन की ‘रॉकेट्री’, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ और एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने ढेर सारे अवॉर्ड झटके.
बेस्ट फीचर फ़िल्म: रॉकेट्री, आर माधवन
बेस्ट हिंदी फ़िल्म: सरदार ऊधम
बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन, फ़िल्म पुष्पा
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट, गंगूबाई काठियावाड़ी/ कृति सैनन, मीमी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर्स: पंकज त्रिपाठी, मीमी/ पल्लवी जोशी, कश्मीर फाइल्स
बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन, गोदावरी (मराठी फ़िल्म)
बेस्ट म्यूज़िक: पुष्पा, देवी श्रीप्रसाद/ आरआरआर, एमएम किरावानी
बेस्ट कोरियोग्राफी: RRR फ़िल्म, प्रेम रक्षित
बेस्ट स्पेशल इफेक्टस: RRR फ़िल्म, वी श्रीनिवास मोहन
स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह, विष्णु वर्धन
फ़िल्म आरआरआर और सरदार ऊधम को कई और कैटेगिरी में अवॉर्ड मिले हैं.




