
New Delhi: सीरियल ‘लापतागंज’ में चौरसिया का किरदार निभा चुके अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से 12 जुलाई को मौत हो गई है. अरविंद शो में सपोर्टिंग किरदार चौरसिया को लेकर पॉपुलर थे. जिस समय एक्टर को दिल का दौरा पड़ा उस समय वे शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे. दौरा पड़ने के बाद उन्हें जल्द ही पास के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई.
सिंटा के अध्ययक्ष मनोज जोशी ने एक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने एक्टर की डेथ की खबर कंफर्म करते हुए कहा- उनका निधन 12 तारीख को हार्टअटैक की वजह से हुआ है. कोरोना के दौरान काम ना मिलने की वजह से वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. अरविंद की पत्नी ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की पुष्टि की.




