
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मैथिली फिल्म मिथिला मखाना के लेखक निर्देशक नितीन चंद्रा और उनकी टीम ने अपनी आने वाली फिल्म जैक्सन हॉल्ट का ट्रेलर आज रांची प्रेस क्लब में रिलीज किया. इस ट्रेलर को YouTube के बेजोड़ चैनल पर देखा जा सकता है. रांची के प्रेस क्लब में हुए इस कार्यक्रम में फिल्म की निर्माता और हॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, अभिनेता निश्चल अभिषेक, संवाद लेखक ऋषि राज के अलावा निर्देशक नितिन चंद्रा मौजूद रहे. इस मौके पर फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने बताया की बिहार और झारखंड के सिनेमा के विकास में सभी लोगो की सहभागिता ज़रूरी है. वही, निश्चल अभिषेक ने बताया की वो अपनी मातृभाषा में काम करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए निर्माता और निर्देशक के प्रति आभार जताया.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा में भव्य, आकर्षक एवं अभूतपूर्व होगा राजकीय बंशीधर महोत्सव का आयोजन : मिथिलेश ठाकुर

वही संवाद लेखक ऋषि राज ने बताया की मैथिली भाषा में ऐसी फिल्म के निर्माण से लोगो में अच्छे फिल्म के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.अपने संबोधन में निर्देशक नितिन चंद्रा ने बोला की सिनेमा के विकास में भाषा की भूमिका अहम है. उन्होंने बताया की मैथिली का सिनेमा आज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहा है.उन्होंने बताया की प्रदेश में सिनेमा के लागातार निर्माण से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके मिलेंगे. आपको बता की चंपारण टाकीज के बैनर तले बनी इस मैथिली फिल्म जैक्सन हॉल्ट आगामी 5 मई को www.bejod.in पर रिलीज होगी.




