
New Delhi: फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार के खिलाफ हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुंबई के अंधेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता एनजीओ संघर्ष के अध्यक्ष पृथ्वीराज मस्के ने शिकायत दी है.
शिकायत के अनुसार, फिल्म में सीता को सफेद साड़ी पहने दिखाया गया है, जब उन्होंने महल छोड़ा, उस समय भगवा साड़ी पहने हुई थीं. भगवान राम को फिल्म में योद्धा के रूप में दिखाया गया है, हालांकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे. रावण की लंका पत्थरों से निर्मित दिखाई गई है, वास्तव में यह सोने से बनी थी. सीता का जन्म नेपाल में हुआ था, फिल्म में भारत को उनके जन्मस्थान के रूप में दर्शाया गया है.




