Fashion/Film/T.V

सारा अली खान ने बेसुरी आवाज में गाया रोमांटिक गाना

NW Desk: ‘केदारनाथ’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) के प्रमोशन में लगे हुए है. टीवी पर आने वाले रिएलिटी शो में सारा अली खान और रणवीर सिंह जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है. बीते वीकेंड पर सारा-रणवीर ने बिग बॉस में सलमान खान (Salman Khan) संग हंसी मजाक करते हुए दिखे. इतना ही नहीं, दोनों बिग बॉस के घर के अंदर जाकर खूब एन्जॉय किया. जीटीवी पर आने वाला सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सारेगामापा’ (Sa Re Ga Ma Pa 2018) में जब रणवीर सिंह और सारा पहुंची तो कुछ ऐसी मजाकिया घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा.

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जब ‘सारेगामापा’ में पहुंचे तो वहां पर सारा अली खान एक रोमांटिक सॉन्ग गाने लगी. हालांकि सारा ने जब गाया तो काफी बेसुरी आवाज थी, जिसका मजाक रणवीर सिंह भी बना रहे थे. इस पर सारा ने कहा कि मेरी फीलिंग को समझिए कि मैं क्या कहना चाह रही हूं. जब सारा ने दोबारा गाना शुरू किया तो स्टेज पर एक छोटे बच्चे की रोने की आवाज आने लगी. हालांकि यह सब सिर्फ एक मजाक के तौर पर लिया गया. इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

बता दे, रोहित शेट्टी के निर्देशन और करण जौहर के बैनर तले बनी यह फिल्म पूरी तरह से मसाला एंटरटेनमेंट है, जिसे लेकर स्वयं रणवीर सिंह तो आशान्वित नजर आ ही रहे हैं, वहीं बॉक्स ऑफिस भी आश्वस्त है कि यह फिल्म पहले दिन 35 करोड़ तक का कारोबार करने में कामयाब हो जाएगी.

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ से डेब्यू कर चुकी हैं. सारा अली खान और रणवीर सिंह की जोड़ी दर्शकों को अच्छी लग रही है. फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba) के कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं. ‘सिम्बा’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘टेम्पर’ का रीमेक है. ‘टेम्पर’ में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे.

 

Related Articles

Back to top button