
Itkhori: थाना क्षेत्र अंतर्गत पितिज बंगला चौक के समीप देर रात सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गुल्ली गांव निवासी कन्हैया यादव के पुत्र शिवकुमार यादव के रूप में की गयी.
जानकारी के अनुसार युवक मुरूमदाग अपने परिजन को छोड़ कर वापस घर गुल्ली लौट रहा था. बंगला चौक के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे सूचना पट के खंभे जा टकरायी जिससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.




