
Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पत्रकार पुष्पगीत के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. स्व. पुष्पगीत की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि वह क्वार्टर नंबर बी 2665 में रहती हैं. 18 नवंबर को वह अपनी ननंद के घर छठ पर्व के अवसर पर गयी थीं और घर पूरी तरह बंद था.
घर वापस आने पर गेट का ताला टूटा हुआ था. घर से एलईडी टीवी, लैपटॉप, नगद 4000 रुपये, सोने की अंगूठी और हाथ का कंगन गायब थे.
सरिता देवी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट का आदेश, प्राथमिक शिक्षकों के खाली आरक्षित पदों को जल्द भरे सरकार




