
Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना अंतर्गत हतनाबेड़ा गांव में आपसी विवाद में पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी.घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हतनाबेड़ा गांव में 42 वर्षीय बुधराम सामड का कुछ साल पहले सीमा होनहागा के साथ विवाह हुआ था. विवाह के बाद से दोनों में विवाद होने लगा था. शुक्रवार की रात भी कुछ मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने धारदार हथियार से पति बुधराम सामड के सिर व गर्दन में हमला कर हत्या कर दिया. शनिवार की सुबह पत्नी ने टोकलो थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. इस संबंध में टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया ने बताया कि हत्या हुई है और हत्यारा आत्मसमर्पण किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर




