NationalNEWS

King Charles III Coronation: 70 साल बाद ब्रिटेन को मिलेगा नया राजा, दुनियाभर से 2000 खास मेहमान होंगे शामिल

New Delhi: ब्रिटेन के नए महाराज चार्ल्स III की शनिवार (6 मई) को वेस्टमिंस्टर एबे में ताजपोशी की जाएगी. इसके लिए पूरा ब्रिटेन तैयार है. 70 साल बाद ब्रिटेन को नया राजा मिलने जा रहा है. आज किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी होने जा रही है. नए राजा के इस राज्याभिषेक के लिए बेहद खास तैयारियां की गई हैं. दुनिया के कोने-कोने से मेहमान शिरकत करने पहुंच रहे हैं. ताजपोशी से पहले किंग चार्ल्स और उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन बकिंघम पैलेस के नजदीक अपने करीबी लोगों और शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे.

किंग चार्ल्स की ताजपोशी में दुनियाभर से करीब 2000 मेहमान शामिल होंगे. इनमें कई वैश्विक नेता और शाही परिवार के सदस्य और विभिन्न सेलिब्रिटी शामिल होंगे. भारत की तरफ से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल होंगे.

ताजपोशी पर करीब एक हजार करोड़ के खर्च का अनुमान है. किंग चार्ल्स तृतीय की कपड़ों से लेकर सोने के रंग में सजी बग्घी तक और ताजपोशी के सिंहासन से लेकर राजा के मुकुट तक हर चीज खुद में कहानी समेटे हुए है.

इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: आपसी विवाद में पत्नी ने की धारदार हथियार से पति की हत्या, थाने जाकर खुद किया सरेंडर

Related Articles

Back to top button