ChaibasaCrime NewsJharkhandNEWS

Chakradharpur: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

Chaibasa: चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को रेफर किया गया. लेकिन  गंभीर रूप से घायल  युवक का चाईबासा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार सोनुआ प्रखंड के निलाईगोट गांव निवासी अमित माझी और नंदलाल माझी शुक्रवार शाम को चक्रधरपुर शहर के पोटका आदिवासी मित्र मंडल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. शनिवार की सुबह दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे.  इसी दौरान चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के पदमपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.‌ घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात दोनों युवकों को रेफर कर दिया. चाईबासा ले जाते समय नंदलाल माझी की रास्ते में मौत हो गई.

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंची और ट्रैक्टर और बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. वहीं पुलिस परिजनों को भी घटना के संबंध में जानकारी दे दी है.

इसे भी पढ़ें: Covid-19 : WHO का ऐलान, कोरोना अब वैश्विक ‘महामारी’ नहीं

Related Articles

Back to top button