Jamtara

विकास के मुद्दे पर जनता वोट करेगी, राज्य की 81 सीटें महागठबंधन की झोली में गिरेगी: मिथिलेश ठाकुर

Jamtara: राज्य की जनता जाति, धर्म, हिंदू, मुस्लिम इन सब चीजों से ऊब चुकी है और विकास के मुद्दे पर वोट कर रही है. प्रथम चरण के चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में जनता ने खुलकर मतदान किया और अपना आशीर्वाद दिया है.  दूसरे चरण के चुनाव में भी जनता अपना मन बना ली है और विकास के मुद्दे पर ही वोट डालने का काम करेगी. उक्त बातें झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही.

उन्होंने कहा कि 5 वर्ष के सरकार में 2 साल कोरोना में बीत गया और उसके बाद सरकार को और अस्थिर करने का लगातार प्रयास किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भी भेजा गया. बावजूद इसके ढाई वर्षो में महागठबंधन के सरकार ने जो विकास की लकीर खींची है उसे छू पाना तो दूर वहां तक पहुंचना भी भाजपा के लिए नामुमकिन हो गया है. इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है. उन्होंने कहा कि जनता को विकास चाहिए और विकास के मुद्दे पर वोट कर रही है. आश्वासन और वादों पर जनता  जाने वाली नहीं है.

वही संथाल परगना की चार प्रमुख सीट सारठ, देवघर, जामा और दुमका के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ यही चार सीट नहीं बल्कि राज्य के 81 विधानसभा की सीट महागठबंधन की झोली में गिरेगी. बता दे कि शुक्रवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर वे जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणीडीह, पांडेडीह, अंबाटांड़,  मुरली पहाड़ी सहित कई गांव का दौरा किया. मौके पर झामुमो युवा नेता प्रदीप मंडल, आनंद टुडू, लालू अंसारी, सादिक अंसारी, प्रदीप चौधरी, मनोज झा, कुणाल किशोर सहित अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button