JamshedpurJharkhand

Chaibasa News: यूक्रेन में मरे युवकों के लिए युवा कांग्रेस ने न‍िकाला कैंडल मार्च

Chaibasa:  झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार बुधवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने की मांग एवं मोदी सरकार की कथ‍ित अकर्मण्यता के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से कैंडल मार्च करते हुए सदर अस्पताल, नगाड़ा चौक, गांधी मैदान होते हुए शहीद पार्क चौक पहुंचकर रूस के हमले में शहीद हुए भारतीय छात्र नवीन कुमार की तस्‍वीर के सामने कैंडल रखकर श्रद्धांजलि प्रार्थना की.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युद्ध के बीच भारतीयों को असहाय नहीं छोड़ा जा सकता.सरकार पूरी शक्ति के साथ वहां फंसे भारतीयों को जल्द-से-जल्द वापस लाए. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष दीनबंधु बोयपाई, युवा कांग्रेस सदर विधानसभाध्यक्ष नारंगा देवगम,युवा कांग्रेस जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष विजय दास, पूर्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सन्नी पाट पिंगुवा, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो सलीम, युवा कांग्रेस खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष आकाश कान्डेयांग,ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक विशाल प्रधान, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जीतेन्द्र नाथ ओझा,कार्यालय सचिव सुशील दास,युवा कांग्रेस नेता रूपेश पुरती, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, विवेक खलखो,अमित बाड़ा,राहुल गोप,अंंनीश गोप आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- गम्‍हर‍िया: दक्षिण- पूर्व रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के मेट जसवंतो मांहती और ट्रैकमैन गुरुवा माझी को दी गई व‍िदाई

Related Articles

Back to top button