Jamshedpur

राष्ट्रपति से मिले सरयू, कहा – जमशेदपुर में निर्वाचित नगर निगम के लिए हस्तक्षेप करें महामहिम

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान  उन्होंने राष्ट्रपति से पुरानी यादें साझा की. उन्होंने मुख्य रूप से बिहार-झारखंड के बारे में संस्मरण साझा  करते हुए जमशेदपुर में जन-सहभागिता युक्त नगर निकाय के गठन के लिये सार्थक हस्तक्षेप का आग्रह किया. उन्होंने महामहिम से भारत का संविधान  के 74वें संशोधन के प्रावधान के अनुरूप झारखंड राज्य के जमशेदपुर शहर में अबतक नगरपालिका का गठन नहीं होने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि 2005 में झारखंड सरकार की ओर से जमशेदपुर में नगर निगम गठित करने का निर्णय लिया गया था. इसके लिए  विधानसभा से एक अधिनियम भी पारित हुआ था लेकिन निर्णय लागू नहीं हो सका. सरयू  राय की पूरी बातें सुनने केबाद राष्ट्रपति ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें- काशीडीह में पूजा स्थल से भोग वितरण की सूचना पर पहुंचे उपायुक्त, घर-घर बंटवाने की व्यवस्था हुई

 

Related Articles

Back to top button