
Gamharia: आज कांड्रा में तैनात दक्षिण- पूर्व रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के मेट जसवंतो मांहती और ट्रैकमैन गुरुवा माझी सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर कांड्रा रेलवे इंजीनियरिंग विभाग वर्कशॉप में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ और उपहार देकर विदाई दी गई.
इस मौके पर दक्षिण- पूर्व रेलवे की सीनियर सेक्शन इंजीनियर पृथ्वीनाथ यादव ने उन्हें आने वाले भविष्य मेंअच्छी और स्वस्थ्य जिंदगी की शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकारी सेवा में सभी लोगों को सेवानिवृत्त होना पड़ता है लेकिन आपके साथ कार्य करना हम सब के लिए प्रेणादायी रहेगा. आज से आप अपने नये जीवन की शुरुआत करें और अपने परिवार को पूरा समय दें. जो सपने और जो कार्य अधूरे रह गये हैं उन्हें पूर्ण करें.
विदाई समारोह में रेलवे पदाधिकारी और कर्मचारी द्वारा विदाई समारोह के बाद गाजे-बाजे के साथ उन्हें घर तक पहुंचाया. कार्यक्रम में दक्षिण- पूर्व रेलवे के श्रीधर वादेकर,श्रीराम मांझी, सुभाष कुमार (चांडिल), बारिश प्रधान, एंथोनी लकड़ा, वासुदेव महतो, अमितेश कुमार, ओम प्रकाश कुमार, सोहन मुर्मू, बुद्धेश्वर महतो, भीमसेन महतो, प्रेम भारती, पदाधिकारी समेत सभी रेलकर्मी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-रंग बिरंगी रोशनी में नहाया जुबिली पार्क, चेयरमैन ने विद्युत सज्जा का किया उदघाटन




